एक राष्ट्र एक चुनाव जनता के हित में समय और व्यय दोनों की होगी बचत : राजेश मूणत

० एक राष्ट्र एक चुनाव पर रायपुर पश्चिम में राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया रायपुर। राष्ट्रीय विचार मंच ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत ” एक राष्ट्र एक चुनाव ” के संदर्भ में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विधि और संविधान के विशेषज्ञों के अलावा मुख्य वक्ता के रूप में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय , रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत , रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे राष्ट्रीय विचार मंच के संयोजक और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित रायपुर के अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही सांसद पाण्डेय सहित मनचासीन सभी अतिथियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर […]

आज का राशिफल 5 मई : अमला योग से मिथुन, कुंभ और मीन को होगा चौतरफा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, भागदौड़ ज्यादा रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा मेष राशि के जातकों को आज सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। आज भागदौड़ अधिक रह सकती है, खर्चों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं। इस वजह से आपको मानसिक तनाव रहेगा। हालांकि आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। खासकर आज आपको हर कदम पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जिससे आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे, और राहत महसूस करेंगे। ​वृषभ राशि, आर्थिक फैसले संभलकर लें आज वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज दिन की शुरुआत संभलकर करें। आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्कता […]

आज का पंचांग 5 मई : आज श्री बगलामुखी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 15, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23, जिल्काद 06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 089 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 01 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 01 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह […]

“त्यजन,अर्थात भूमि का त्याग : भू – माफियाओं का एक और खेला

  जीवन एस साहू गरियाबंद। जिले के राजिम फिंगेश्वर छुरा सहित जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनाइजर एक्ट के उल्लंघन का सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से लगातार जारी है। पिछले दिनों अनुविभागीय अधिकारी ( रा ) न्यायालय गरियाबंद द्वारा करीब पांच वर्ष पूर्व अवैध प्लाटिंग के दर्ज 13 प्रकरणों के विरुद्ध आदेश पारित किया गया। इनमें से एक प्रकरण विचारधीन न्यायालय के क्षेत्राधिकार से बाहर बताकर खारिज किया गया,जबकि शेष 12 प्रकरणों के विचारण में पाया गया कि अनावेदकगणों द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 70,98, एवं धारा 172 का उल्लंघन किया गया है। फलस्वरूप न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी ( रा ) गरियाबंद द्वारा,आदेश […]

चारधाम यात्रा : 600 साल से भी पुराना है सत्यनारायण मंदिर, दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है चारधाम यात्रा

  रायवाला। उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही रायवाला स्थित पौराणिक सत्यनारायण मंदिर में भी श्रद्धालुओं का आगमन शुरू गया है। मंदिर 600 साल से भी अधिक पुराना है। यहां के बारे में कहा जाता है कि यह स्थान चारधाम यात्रा का पहला चरण है। यात्रा शुरू करने से पहले यहां भगवान नारायण से अनुमति लेनी होती है। यही वजह है कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते ही और दर्शन के बाद ही आगे बढ़ते हैं। मंदिर के पुजारी राजकिशोर तिवाड़ी बताते हैं कि यह मंदिर चारधाम यात्रियों की आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेककर अपनी यात्रा आरंभ करते हैं। […]

पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने बगलिहार से रोका चिनाब का बहाव, पाकिस्तान की खेती पर मंडराया संकट

  दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। भारत ने 65 साल पुराने सिंधु जल समझौते को स्थगित (सस्पेंड) कर दिया है। यह समझौता 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसके तहत नदियों के पानी का बंटवारा तय किया गया था। भारत ने अब इस समझौते को रोककर यह साफ संदेश दे दिया है कि अब हर आतंकी हमले का जवाब सिर्फ शब्दों से नहीं, कड़े फैसलों से दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, भारत ने जम्मू के रामबन जिले में स्थित बगलिहार बांध से पाकिस्तान की ओर जाने […]

Kedarnath Heli Seva: जून माह के लिए सात मई से शुरू होगी हेलीकाप्टर की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए कब खुलेगा पोर्टल

देहरादून। जून माह में केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सात मई को शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक किए जा सकते हैं। सात मई को ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर पहले ही सभी दिशा-निर्देश पढ़ लें। फिलहाल एक से 30 जून के लिए बुकिंग खोली जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी। इन बातों का रखें ध्यान – केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट […]

Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, दर्दनाक हादसे में तीन जवान शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था। हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके […]

खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। जांजगीर चांपा जिले के राहौद के ग्राम पंचायत बिलारी क्षेत्र में एक खेत में पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया की परिजनों ने बताया की मृतक 2 तारिक से दोपहर 3 बजे अपने गांव भवतरा से निकले थे, जिसके बाद आज ग्राम बेलारी के खेत मे पति पत्नी का शव बरामद हुई है। जहां शव मिला वही पर जहर का दो डिब्बे और एक चाकू भी पुलिस ने जब्त की है। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने […]

Chardham Yatra: बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, अलर्ट मोड पर प्रशासन

  देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत होते ही उत्तराखंड प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को अब उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश से पहले ग्रीन कार्ड लेना अनिवार्य कर दिया गया है। रुड़की एआरटीओ कार्यालय द्वारा नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड बनाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। यहां अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और वाहनों की जांच की जा रही है। बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी बाहरी वाहन को उत्तराखंड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे […]