केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में हुआ स्वागत

  ​जगदलपुर।​केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ समापन समारोह में पहुंचे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा मौजूद रहे।

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में ठंड ने फिर दी दस्तक, कहां बारिश और कहां कड़ाके की सर्दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट आने चलते रक बार फिर रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। (CG Weather Update Today) अनुमान है कि, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। राजधानी रायपुर में सुबह और रत में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में […]

Raipur Bus Fire News: चलती बस में लगी भीषण आग, पल भर में आग का गोला बनी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

  रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसा गांव के पास हुई, जहां चलते वाहन में आग लगते ही कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बस से नीचे उतार दिया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी विकराल थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को […]

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, चांदी ₹14,800 उछली, सोना ₹3,000 महंगा

  बिजनेस न्यूज़। बीते सप्ताह की भारी उठापटक के बाद सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। बुलियन वेबसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमतों में ₹14,800 का उछाल आया और यह बढ़कर ₹2.65 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोना ₹3,050 चढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ₹5,185 महंगी होकर ₹2.49 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव ₹3,428 की तेजी के साथ ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं […]

दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण,‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

  रायपुर।रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे। इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से भी देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ‘साहित्य पर्व’ का निर्माण जनसंपर्क विभाग के […]

बस्तर पंडुम समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

० जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम रायपुर। बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। ‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने […]

मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुँच चुका है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा : अमित शाह

० केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ० गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों पर भी समीक्षा बैठक की ० कभी नक्सली हिंसा का गढ़ रहा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बन चुका है ० केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं रायपुर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही, गृह मंत्री […]

आज का राशिफल 9 फरवरी : मिथुन, तुला सहित इन राशियों को क्रिएटिविटी और नेटवर्किंग से मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, सुनने और समझने की कला की प्रशंसा होगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पार्टनरशिप और बैलेंस पर फोकस करने का संकेत दे रहा है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव आज आपको अनुशासन और एक बड़े उद्देश्य की ओर ले जा रहे हैं। आज जोश से ज्यादा होश और धैर्य से काम लेना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। सकारात्मक बात यह है कि आपकी मैच्योरिटी और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता आज खुलकर सामने आएगी। आप महत्वपूर्ण मामलों को बहुत ही स्पष्टता और निष्पक्षता के साथ सुलझाने में सफल रहेंगे। आपकी बात सुनने और समझने की कला की आज हर जगह काफी तारीफ हो सकती है। सावधानी […]

आज का पंचांग 9 फरवरी : आज फाल्गुन मास अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

09 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की कृष्ण अष्टमी है। आज सूर्य और मंगल मकर राशि में होने से साहस बढ़ेगा, वहीं तुला राशि में चन्द्र देव मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखेंगे। कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का मेल बौद्धिक प्रगति के अवसर प्रदान करेगा। आज वृद्धि योग होने से कार्यों में सफलता की अच्छी संभावना है। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए दोपहर 12:13 से 12:58 तक का समय (अभिजीत मुहूर्त) सबसे उत्तम है। अपने कार्यों का सही संचालन करें, लेकिन राहुकाल के समय सावधानी रखें। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण अष्टमी – पूर्ण रात्रि तक योग: वृद्धि – रात्रि 12:52 बजे तक (10 फरवरी) […]

आबकारी भवन के तृतीय तल में आग लगने की जाँच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

रायपुर। लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगनेके कारणों और नुकसान की जांच के लिए पाँच सदस्यीय जाँच समिति गठित की है। कमेटी सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । रिपोर्ट को सचिव आबकारी को प्रस्तुत किया जायेगा। आग लगने के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी पी एस एल्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए जाँच समिति गठित करने का फैसला लिया। इस समिति के अध्यक्ष जीएमडी एसएमसीएल होंगे। समिति में लेखाधिकारी सीएसएमसीएल, एसडीओ सीएसपीडीसीएल ,एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी और नोडल सीए सीएसएमसीएल भी सदस्य के तौर […]