Dev Deepawali Puja Vidhi: आज शाम घर पर कैसे मनाएं देव दीपावली? किन स्थानों पर रखने होंगे दीए?जानें पूजा विधि

आज देशभर में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोग गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और अपनी क्षमता अनुसार दान कर रहे हैं. आज शाम शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी. हालां​कि गंगा के किनारे बसे प्रयागराज, हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों में भी देव दीपावली मनाई जाती है. गंगा के घाटों पर दीप जलाए जाते हैं. देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं. देव दीपावली की शाम नदी के किनारे या मंदिर में दीप जलाना शुभ माना जाता है. जो लोग अपने घर पर ही देव दीपावली मनाना […]

आज का राशिफल 15 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन

​मेष राशि के जातक परिश्रम से लाभ पाएंगे मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन लाभ के लिए इनको आज अधिका परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलो में आज आपको किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कार्य में पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। आज दान पुण्य और धर्म कर्म के काम कर सकते है। यात्रा का भी संयोग बनेगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें घी का दीप […]

आज का पंचांग 15 नवंबर : आज कार्तिक पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 24, शक संवत 1946, कार्तिक शुक्ल, पूर्णिमा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 30, रबि-उल्लावल-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 59 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत मेष, उपरांत वृष […]

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से बदलेगी छत्तीसगढ़ के आदिवासी गांवों की तस्वीर: मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय लोक नृत्य महोत्सव का किया शुभारंभ ० राज्य के साढ़े छह हजार गांवों का होगा समग्र विकास ० रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुआ राज्य स्तरीय रंगा-रंग आयोजन ० देश के 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल देंगे मनोहारी प्रस्तुति रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर […]

सादगी की प्रतिमूर्ति और सिद्धांत के पक्के व्यक्ति थे स्व. श्रीगोपाल व्यास-मुख्यमंत्री

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात समाज सेवी स्व. श्रीगोपाल व्यास की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. श्रीगोपाल व्यास सादगी की प्रतिमूर्ति और अपने सिद्धांत के पक्के व्यक्ति थे। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. श्रीगोपाल व्यास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतिम बार मुझे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ उनके निवास पर जाने का मौका मिला। वहां श्री श्रीगोपाल व्यास जी से मुलाकात हुई। जब हम उनसे मिलने पहुंचे तो 90 […]

मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ,सीएम की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान

  ० सहकारी बैंक मोहंदीपाट की नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। इसी के साथ आज 14 नवम्बर राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजन और वहां उपस्थित किसानों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों को धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति […]

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

० किसानों के धान खरीदी पारदर्शिता के साथ करें – श्रीमती ऋचा शर्मा ० प्रथम दिवस खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों में अपार उत्साह गरियाबंद। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सवोच्च प्राथमिकताओं में से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में गुरूवार 14 नवम्बर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई है। धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से कर ली गई है। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र पाण्डुका और धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा का औचक निरीक्षण किया। […]

IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग: कई आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कलेक्टर भी शामिल हैं. देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी… new order 14.11.2024 new order 14.11.2024 (1)

एसीबी ने एसडीएम को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, 10 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ाया

बेमेतरा। एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है.आरोप है कि एसडीएम NOC के लिए रिश्व की मांग कर रहे थे। इसे लेकर दिव्यांग युवक ने ACB में शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल, ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन के लिए (Diversion) अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आरोपी एसडीएम साजा […]

पीएम नरेंद्र मोदी करने जा रहे ऐतिहासिक दौरा, 56 साल बाद कोई भारतीय PM रखेगा इस देश में कदम

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं। दरअसल, वह 19 से 21 नवंबर 2024 तक गुयाना गणराज्य का ऐतिहासिक दौरा करेंगे। यह 1968 के बाद भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और गुयाना के बढ़ते और मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है, जो दोनों देशों के साझा औपनिवेशिक इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और रणनीतिक हितों पर आधारित हैं। इस यात्रा से भारत और गुयाना के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का अवसर मिलेगा, खासकर कैरिबियाई समुदाय (CARICOM) के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में। विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी […]