भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : EOW की टीम पहुंची दशमेश बिल्डर्स के दफ्तर, दस्तावेजों की जांच जारी
रायपुर। EOW ने आज छत्तीसगढ़ में हुए भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला मामले को लेकर एक और बिल्डर के ऑफिस में दबिश दी है. तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के ऑफिस पहुंचकर छानबीन कर रही है, जिसे 25 अप्रैल को छापेमारी के दौरान सील किया था. बता दें, ACB/EOW ने 25 अप्रैल को प्रदेश के दुर्ग, रायपुर जिले में करीब 18 से 20 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. इस दरौन रायपुर के दशमेश इन्स्टावेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दफ्तर में भी दबिश दी गई थी. लेकिन दफ्तर बंद होने की वजह से ACB/EOW ने दफ्तर को सील कर दिया था. इसके बाद आज EOW की टिम यहां […]



