ऐश्वर्या एम्पायर बिल्डिंग की 11वें माले से 12 साल की बच्ची की गिरकर दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां ऐश्वर्या एम्पायर सोसाइटी (Aishwarya Empire Building) की 11वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत बच्ची की उम्र करीब 12 साल है। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी है इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।  

धमतरी महापौर रोहरा ने गंगाजल छिड़ककर मेयर चेंबर में एंट्री ली,अब हर हफ्ते इन लोगों को मिलेगी छुट्टी, शपथ लेते ही मेयर ने फाइल में किया साइन

धमतरी । छत्तीसगढ़ में इन दिनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। शनिवार को धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रामु रोहरा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ली। रोहरा ने गंगाजल छिड़ककर मेयर चेंबर में एंट्री ली। सबसे पहले उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किया। फाइल पर हस्ताक्षर होते ही स्वच्छता दीदियों में खुशियों की लहर दौड़ गई। नगर निगम परिसर का गंगा जल से हुआ शुद्धिकरण शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम पहुंचे रामु रोहरा बीजेपी युवा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान एक अनूठी परंपरा भी निभाई गई। महापौर को मंत्रोच्चार […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बजट पेश होने के एक दिन पहले हो रही बैठक में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसले

  रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने वाले हैं। बजट के ठीक एक दिन पहले सीएम साय ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जी हां, आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। […]

जांजगीर में 11केवी तार की चपेट में आया धुमाल, एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत,मची अफरा-तफरी

जांजगीर चांपा। जांजगीर-चाम्पा के जर्वे गांव का है। यहाँ शादी-बारात के दौरान एक धुमाल पार्टी वहां से गुजरने वाले 11केवी तार के चपेट में आ गया। इस हादसे में एक ग्रामीण चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही तार के चपेट में आने से धुमाल संचालक और कर्मचारी भी गंभीर तौर पर झुलस गए है। घायलों को अस्पताल दाखिल करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से पहले सभी बारात में शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा सामने आया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई।

छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण,नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

० निवेशकों को आकर्षित करने नई उद्योग नीति का दिख रहा असर,छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत राज्य को औद्योगिक हब बनाने की पहल ० प्रधानमंत्री के विकसित भारत लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर काम जारी ० सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने प्रदेश में रैंप योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ ० एआई, आईटी, रोबोटिक्स और फार्मा उद्योगों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन रायपुर। आप छत्तीसगढ़ आइए, निवेश करिए और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनें। विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ को समर्पित हमारी नई उद्योग नीति लागू होने से अब तक राज्य सरकार को 1 लाख 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश […]

बिना प्राचार्य बने हर माह सैकड़ों की संख्या में रिटायर्ड हो रहें वरिष्ठ व्याख्याता एवं प्रधान पाठक

० प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर 25 मार्च 2025 के पूर्व पदोन्नति आदेश जारी करने प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा ” छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान […]

रविवि में भारतीय ज्ञान परंपरा में दक्षता निर्माण पर कार्यशाला ,देश के विभिन्न हिस्सों से सौ विद्वान कर रहे सिरकत

० छह दिनों तक चलेगी कार्यशाला रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आज भारतीय ज्ञान परंपरा में कैपेसिटी बिल्डिंग निर्माण पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय केभारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र एवं मालवीय मिशन टीचर टेनिंग सेंटर एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला आगामी पांच मार्च तक चलेगी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी के करकमलों से हुआ। सचिव त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली में शिक्षा द्वारा ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना है जो सामाजिक स्तर पर योगदान करने वाला, देश निर्माण करने वाला […]

कही-सुनी (02 MARCH-25) : छत्तीसगढ़ की साय सरकार जनता की सर-आँखों में

रवि भोई की कलम से राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जिस तरह लोगों ने समर्थन दिया है, उससे साफ़ है कि यहां की करीब 13 महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार को सर-आँखों पर बैठा लिया है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को करीब 56 फीसदी वोट मिले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 फीसदी वोट मिले थे, हालांकि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के करीब तीन महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीटें जीती। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में तो […]

आज का राशिफल 2 मार्च : मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों को आज त्रिग्रह योग से मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

​मेष राशि,शुभ समाचार मिल सकता है मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुखद रहेगा। इनको कल ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में आप आज संयमित होकर चलेंगे जिसका आपको फायदा भी मिलेगा और आप गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंग। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि कारोबार व्यापार में किसी से उधार या लोन लेने से आज बचें नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। ​वृषभ राशि, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वृषभ राशि […]

आज का पंचांग 2 मार्च : आज फाल्गुन तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 11, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ला, तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 19, रमजान 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजे तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 39 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]