Jharkhand Assembly Elections LIVE: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान जारी, चंपई सोरेन समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elections) के पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान 5 बजे शाम खत्म होगा। वहीं, 950 बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोटिंग होगी, लेकिन मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे। इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं। रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. सिंह ने मतदान किया। सी.पी. सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार सरयू […]



