दिल्ली : एक दर्जन से अधिक झुग्गियों में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत; दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आस पास मौजूद करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए है, अभी तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आईटीओ के पास जंगल में लगी आग राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ के पास जंगल में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की […]

शाहिद अफरीदी ने की शर्मनाक हरकत: पहलगाम हमले पर दिया खून खौलाने वाला बयान’सबूत दो पाकिस्तान ने किया…’,

  दिल्ली। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 26 भारतीयों ने अपनी जान गंवाई थी। एक तरफ जहां पाकिस्तान की निंदा हो रही है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक शर्मनाक हरकत की है। अफरीदी ने आंतकी हमले की निंदा करने के बजाय भारत से सबूत देने की बात कही। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तान को दोषी ठहराने के लिए अफरीदी ने बेशर्मी के साथ भारत की ही आलोचना की। उनका कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है और बिना किसी जांच के जल्दबाजी में पाकिस्तान को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। वीडियो तेज से इंटरनेट पर […]

पहलगाम आतंकी हमला : एनआईए ने हमले के चश्मदीदों से की पूछताछ, हर बिंदु पर बारीकी से हो रही छानबीन

  दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। रविवार को एजेंसी के एक पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उपमहानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में गठित टीमों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी में हुए हमले के चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एजेंसी ने पहलगाम आतंकी हमला की जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए चश्मदीदों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। एनआईए आतंकियों के प्रवेश और निकास बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों की गुफा मिली, जिसमें छिप सकते हैं एक हजार नक्सली, पांच दिन से जारी ऑपरेशन

  बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में पहुंचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिली है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं। पांच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के […]

छत्तीसगढ़ में 2000 से ज्यादा पाकिस्तानी: आज भारत छोड़ने आखिरी दिन, भिलाई में मिले 24 संदिग्ध ,सुबह से पुलिस की सर्चिंग जारी

भिलाई। पहलगाम में हुए आतं​कवादी हमले के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर ​अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।ऐसे में अब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की ताबड़तोड़ तलाश की जा रही है। बता करें छत्तीसगढ़ में आकर रह रहे पाकिस्तानियों की तो यहां करीब 2000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रहे हैं। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि अकेले रायपुर में 1876 पाकिस्तानी रह रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं। हालांकि ये भी सिंध प्रांत इलाके से आए हुए हैं। अब […]

मुंबई के ईडी ऑफिस की बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

मुंबई। दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में रविवार तड़के ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया और कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2:31 बजे फायर ब्रिगेड को बहुमंजिला कैसर-ए-हिंद इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसमें करीमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने पुष्टि की कि सुबह करीब 3:30 बजे आग को लेवल-2 में अपग्रेड किया गया, जिसे आम तौर पर भीषण आग माना […]

ईरान के प्रमुख बंदरगाह सिना कंटेनर यार्ड में भीषण विस्फोट, अब तक 14 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शाहिद राजाई (Shahid Rajaee) में शनिवार, 26 अप्रैल 2025 को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक लोग घायल हो गए। यह विस्फोट बंदर अब्बास के समीप स्थित इस बंदरगाह के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जो ईरान का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह है और रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है।​ विस्फोट का कारण और प्रभाव प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट एक छोटे से आग के कारण शुरू हुआ, जो कई कंटेनरों में फैल गया। इन कंटेनरों में संभावित रूप से खतरनाक रसायन या ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी। विस्फोट के बाद […]

कही-सुनी (27 APRIL-25) : क्या भारतमाला घोटाला सीबीआई के सुपुर्द होगा ?

  रवि भोई की कलम से राज्य की जाँच एजेंसी ईओडब्ल्यू ने पिछले दिनों भारतमाला घोटाले में शामिल लोगों के यहां छापा मार कर उन्हें बेनकाब करने का सराहनीय काम किया, फिर भी इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रह-रहकर उठ रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत अब भी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। डॉ महंत ने विधानसभा में भी भारतमाला घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की आवाज उठाई थी। बताते हैं एक तो भारतमाला परियोजना में भारत सरकार का पैसा लगा है, दूसरा यह 40-50 करोड़ रूपए का घोटाला नहीं है, बल्कि 300 से 400 करोड़ रूपए का […]

आज का राशिफल 27 अप्रैल : अनफा योग से मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,लाभ के साथ प्रभाव और सम्मान बढेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज सूर्य और चंद्रमा की युति हो रही है जिससे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज उपहार और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात बन सकती है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का […]