पाकिस्तान लगातार चौथी रात भी LoC पर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में LoC पर बिना किसी उकसावे के लगातार फायरिंग कर रहा है।27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से पाकिस्तान को जवाब दिया। भारत को उकसा रहा पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से उपजे हालात के बीच पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में लगातार फायरिंग कर रहा है। इससे पहले रविवार की रात को भी पाकिस्तान ने […]

Kuno : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता निरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म

कूनो। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे […]

आज का राशिफल 28 मार्च : मालव्य राजयोग से वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें मेष राशि के जातक आज सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना उचित होगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं। ​वृषभ राशि, नौकरी में मिल सकता है मनचाहा काम वृषभ राशि के जातकों के लिए आज […]

आज का पंचांग 28 अप्रैल : आज वैशाख शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 08, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 16, शव्वान 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

Pahalgam Attack: NIA को मिली बड़ी जिम्मेदारी,CDS जनरल के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हुई बैठक

नई दिल्ली। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। यह बैठक 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के जवाब में बुलाई गई थी, जिसमें 26 लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक सहित ज़्यादातर पर्यटक शामिल थे। पुलवामा के बाद पहलगाम सबसे घातक आतंकी हमला यह घटना जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैसरन मैदान में दोपहर करीब 2 बजे हुई। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद से इस क्षेत्र में सबसे घातक हमलों में से एक था। बता दें, पुलवामा में 40 केंद्रीय रिजर्व […]

पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला: BRICS बैठक में शामिल नहीं होंगे विदेश मंत्री जयशंकर और NSA डोभाल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर की संभावित ब्राजील यात्रा टाल दी गई है।दोनों वहां ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों और एनएसए की बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। दोनों की तरफ से पहले ही बैठक में जाने की अनुमति दी हुई थी क्योंकि इन बैठकों में होने वाले विमर्श के आधार पर ही जुलाई, 2025 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र को अंतिम रूप देना था। बहरहाल, ब्रिक्स में भारत के प्रतिनिधि डी. रवि हिस्सा लेंगे। रवि अभी ब्राजील में ही हैं जहां आगामी बैठकों की तैयारी हो रही है। 22 अप्रैल, 2025 को […]

भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई,तीन साल जेल, ₹3 लाख जुर्माना या दोनों सजाएं

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों (अलग-अलग वीजा रखने वालों) को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था। जिसमें कुछ चले गए हैं और कुछ दो दिन कुछ और भी वापस देश से भेजे जाएंगे। वहीं इस नियम को न मानने वाले पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, कोई भी पाकिस्तानी नागरिक, जो सरकार की तरफ से निर्धारित समय-सीमा के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा, उस पर मुकदमा चलाया जाएगा और उसे तीन साल तक की जेल या […]

छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला,अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल कर दिया है। अब इन सेवाओं को अधिकतम 30 दिन के भीतर पूरा करना […]

MP के मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 7 लोगों की मौत

  मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, बाइक को टक्कर मारकर एक वैन कुएं में जाकर गिर गई, इस हादसे में बाइक सवार गोबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार एक व्यक्ति और बचाव के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण की भी जान चली गई। बताया जा रहा है की सात लोगों की मौत इस हादसे में हुई है, चार लोग घायल हैं। घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले बूढ़ा टकरावत फंटे की है। घटना रविवार की है वैन में 8 से ज्यादा लोग सवार थे। यह सभी लोग नीमच जिले में माता मंदिर के दर्शन […]

Mann Ki Baat: ‘पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा’, ‘मन की बात’ में मोदी

दिल्ली। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बार फिर से पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया और साथ ही पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और इसे लेकर देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा है। लोग पीड़ित परिजनों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन देश […]