Breaking : दिल्ली के सीएम का सस्पेंस ख़त्म, रेखा गुप्ता होंगी मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम ,कल रामलीला मैदान में लेंगे शपथ

दिल्ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। वहीं प्रवेश वर्मा दीप्ती सीएम होंगे। इससे पहले कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख है। उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर सीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायकों का आना शुरू हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद भी पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही, सूत्रों से […]

राजिम कुंभ कल्प में 21 फरवरी से विराट संत समागम,विभिन्न धार्मिक स्थलों के साधु-संत होंगे शामिल

राजिम(राजेंद्र ठाकुर )। 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वैसे तो राजिम कुंभ माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है। इसके अंतर्गत संत-समागम का भी आयोजन किया जाता है। इस बार संत समागम का उद्घाटन 21 फरवरी को होने जा रहा है, जो 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक स्थलों से साधु-संत शामिल होंगे। राजिम कुंभ में संतों का आगमन शुरू हो चुका है। संतों के स्वागत हेतु कुंभ नगरी राजिम में संत समागम स्थल सजकर तैयार है। त्रिवेणी संगम स्थित संत समागम स्थल पर साधु-संतों, महामंडलेश्वरों, आचार्य महात्माओं के लिए विशाल डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया […]

नवनिर्वाचित महापौर ने 40 पार्षदों के साथ प्रयागराज महाकुंभ के संगम में लगाई आस्था की डुबकी,गंगा मैया का लिया आशीर्वाद

रायपुर। रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे 40 से ज्यादा पार्षदों के साथ आज प्रयागराज महाकुंभ के संगम में आस्था की डुबकी लगाई. नई शुरुआत से पहले सभी ने गंगा मैया से आशीर्वाद लिया. इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने भी कुंभ स्नान किया और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की. बता दें कि नगर निगम रायपुर में ऐतिहासिक जनादेश मिलने के बाद मंगलवार को चार बसों में करीब 150 लोग महाकुंभ के लिए रवाना हुए थे. जिसमें महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत और 40 से ज्यादा नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद शामिल थे.    

Mahakumbh 2025: प्रयागराज संगम का पानी नहाने लायक है या नहीं? जानिए,6 पॉइंट्स में UPPCB का जवाब

  Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम के पानी की स्थिति पर उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में UPPCB ने दावा किया है कि संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त है। बोर्ड ने यह भी बताया कि अब गंगा और यमुना नदियों में कोई प्रदूषित सीवेज सीधे नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, UPPCB ने यह भी बताया कि प्रयागराज के 6 पॉइंट्स पर नदी का पानी नहाने के लिए सुरक्षित है। जानिए, कैसा है संगम का पानी? UPPCB के अनुसार, शास्त्री ब्रिज के पास बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) और फिकल कैलिफॉर्म […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मंत्री के क्षेत्र में लगा बीजेपी को झटका, जिला पंचायत की 6 में से 3 में कांग्रेस और 3 में निर्दलीय की जीत

सूरजपुर।सूरजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां पहले चरण के चुनाव में 15 सीट में से 6 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए, जिसमें भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी चुनाव हर गए. कांग्रेस समर्थित तीन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं. इस चुनाव में भाजपा के मंत्री और विधायक के क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत हासिल की है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जहां से जिला पंचायत सदस्य थी वहां भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनूप सिन्हा चुनाव हार गए. यहां से राजवाड़े ने दस हजार वोट से चुनाव जीती थी. इस बार […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान कल : 43 विकासखण्डों में डाले जाएंगे वोट,सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग

० बस्तर संभाग में प्रातः 6.45 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 तीन चरणों में संपन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु तारीखों की घोषणा की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होनें बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार 27 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत हेतु निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर 03 फरवरी 2025 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन […]

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आज से : जानिए क्यों श्रीलंका और वेस्टइंडीज इस बार नहीं खेल रहे हैं?

  स्पोर्ट्स न्यूज़। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब से कुछ ही घंटे में शुरू होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का नाम है। लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम इस बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा क्यों नहीं हैं? दोनों ही टीमें क्रिकेट की दुनिया की बड़ी और सफल टीमें मानी जाती हैं। तो, क्या वजह है कि वे इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह- चैंपियंस ट्रॉफी में केवल आठ टीमें चैंपियंस […]

आरईसीपीडीसीएल और पावर ग्रिड के बीच ट्रांसमिशन परियोजनाओं के लिए समझौता

रायपुर। आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी यानी बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा है। यह कदम टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजनाओं के विकास के लिए उठाया गया है। दरअसल, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजनाओं के दो परियोजना-विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 18 फरवरी 2025 को गुरुग्राम में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन […]

नकाबपोश डकैतों ने बुजुर्ग दम्पति को बांधकर की डकैती,10 तोला सोना और 3 लाख नगदी लेकर हुए फरार

लोरमी। फिल्मी स्टाइल में डकैती का मामला सामने आया है। लोरमी ब्लॉक के मसना में नकाबपोशों ने फ़िल्मी स्टाइल में डकैती को अंजाम दिया। यहां नकाबपोशों ने पूर्व प्रधान पाठक के घर से एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए. घटना को लेकर पीड़ित पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव ने बताया कि रात करीबन 8 बजे उनकी पत्नी और बच्चा की मौजूदगी में नकाबपोशों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश अंदर घुसते ही उनकी कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे सामान और नगदी रकम को निकालने कहा. डकैती के दौरान नकाबपोशों ने बुजुर्ग दंपती […]

Breaking : नए सीएम का सस्पेंस ख़त्म ,लग गई मुहर…रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM

दिल्ली। दिल्ली के नए सीएम पद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम। उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं रेखा। बता दें कल यानि 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसे लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है।