मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।  

अन्नकूट के अवसर पर जैतूसाव मठ में गोवर्धन पूजा,156 व्यंजनों का लगा भोग

  रायपुर। अन्नकूट के अवसर पर पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले गौ माता के गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात भगवान राघवेंद्र सरकार की आरती की गई और उन्हें 156 प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित किया गया। उल्लेखनीय है कि- द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अपने उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर बृजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा करने के उपलक्ष में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम मनाया जाता है। मठ के महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न किया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसादवितरण किया […]

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने की कवायद, मुंबई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू

  मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की है। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में अनमोल मुंबई पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। पुलिस के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में मौजूद है। सचेत किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके […]

Parliament Session: 25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, एक दिन के लिए पुरानी संसद में भी बैठेंगे MP

दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र इस साल 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। यह सत्र संसद की पुरानी इमारत के केंद्रीय हॉल में शुरू होने की संभावना है, जहां 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया था। संविधान दिवस का महत्व 26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था, लेकिन 2015 में मोदी सरकार ने इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को भी याद किया जाता है। विशेष कार्यक्रम और गतिविधियाँ संविधान के महत्व को उजागर करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं: डॉक्यूमेंट्री निर्माण: […]

बलौदाबाजार में फिर मचा बवाल : दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने फेंका बम,की पत्थरबाजी, 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फिर से एक बड़ा बवाल हुआ है. दिवाली की जश्न के बीच बीती रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में फटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया. इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी भी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम पर पुलिस बल तैनात किया गया […]

West Bengal: हावड़ा में पटाखे फोड़ते समय घर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम काली पूजा के समय पटाखे फोड़ते समय एक घर में आग लग गई। आग में तीन बच्चे झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   घटना उलुबेरिया में उस समय हुई, जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते एक घर में आग लग गई और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हावड़ा डिविजनल फायर […]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ,रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों और सफाईकर्मियों को मिठाईयां और उपहार देकर बांटी दीपोत्सव और राज्योत्सव की खुशियां रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण […]

राजधानी के गोल्ड ज्वेलरी शो रूम में लगी भीषण आग, तीन-चार दुकानों में फैली आग से मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है.   यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता […]

भिलाई : बिल्डिंग के नीचे लगी भीषण आग, 5 गाड़ियां और 1 साइकिल जलकर खाक

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर 2 के सड़क 16 की एक बिल्डिंग के नीचे आज सुबह तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस आगजनी में 5 गाड़ियां और 1 साइकिल जलकर खाक हो गई. आग की यह घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब पास के एक बीएसपी कर्मी ने ड्यूटी पर जाते समय नीचे जलती हुई गाड़ियों को देखा और तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. आगजनी की सूचना मिलते ही लोगों ने फौरन बाहर आकर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया. बीएसपी की फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन […]

Goverdhan 2024 Puja Shubh Muhurat : गोवर्धन पूजा के लिए 2 घंटे 12 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सबसे उत्तम समय

गोवर्धन का पर्व हर साल दीपावली के एक दिन बाद यानी कार्तिक मास को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। हालांकि, इस बार तिथि के फेर होने के कारण दो दिन दीपावली का पर्व मनाया गया है। इसके बाद अब 2 नवंबर शनिवार के दिन देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन का पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त (Goverdhan 2024 Puja Shubh Muhurat) ० गोवर्धन के दिन गाय की पूजा का […]