बिलासपुर में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। उन्होंने बिलासपुर के मोहभट्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान 33,700 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के 3 लाख हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह माता कौशल्या, मां महामाया और मां कर्मा की धरती है। विकसित भारत की संकल्पना में छत्तीसगढ का भी योगदान : सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज से करीब डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ की धरती से आपने आह्वान किया था, कि कांग्रेस सरकार को जड़ […]



