मुख्यमंत्री से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सुश्री मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। सुश्री मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। सुश्री मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। राजधानी रायपुर में […]

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एफआईसीसीआई के ‘‘स्पेशल जूरी रिकगनिशन अवार्ड’’ से सम्मानित

  रायपुर।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘‘स्पेशल जूरी रिकगनिशन अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को यह सम्मान फे़डरेशन ऑफ़ इंडियन चौंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (एफ.आई.सी.सी.आई.) द्वारा अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, नई दिल्ली में 18 से 19 अक्टूबर 2024 तक आयोजित ‘‘19वीं उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन’’ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिटेन की उच्चायुक्त सुश्री लिण्डी केमरान के करकमलों द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के कुशल मार्गदशन में विगत दो वर्षाें में […]

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद के महाकुंभ : छत्तीसगढ़ राज्य 108 पदक जीत कर पहले स्थान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर में किया जा रहा है। इस वन खेलकूद प्रतियोगिता में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग ने सबसे अधिक पदक प्राप्त कर अपना प्रथम स्थान पर बने रहे। रिपोर्ट लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ 57 गोल्ड, 28 सिल्वर, 23 कांस्य पदक लेकर कुल 108 पदक और 435 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं पदक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः केरल और मध्यप्रदेश की टीम ने अपना स्थान बनाया हुआ है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, […]

Bhai Dooj 2024: 2 या 3 नवंबर कब है भाई दूज, यहां दूर करें अपनी Confusion

Bhai Dooj 2024: दिवाली के एक दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। यह दिन विशेष रूप से इस संबंध की मिठास और गहराई को दर्शाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए पूजा करती हैं और उनके कल्याण की कामना करती हैं। इसे यम द्वितीया’भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन यमराज अपने भाई की लम्बी उम्र के लिए उनकी बहन की पूजा स्वीकार करते हैं। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। तो […]

Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat : आज करवाचौथ पूजन के लिए कुछ ही घंटों का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा के लिए सबसे उत्तम समय

करवाचौथ व्रत का महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजन किया जाता है। करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के साथ साथ चंद्र देव की पूजा भी की जाती है। इस बार करवाचौथ का व्रत आज (20 अक्टूबर रविवार) रखा जाएगा। आइए जानते हैं करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। करवाचौथ 2024 व्रत पूजन का शुभ मुहूर्त (Karwa chauth 2024 Puja […]

आज का राशिफल 20 अक्टूबर : करवा चौथ के दिन इन चार राशियों को मिल सकते हैं कई अच्छे अवसर

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आप अपने किसी मन की बात को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं को त्याग करके बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यों को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे […]

आज का पंचांग 20 अक्टूबर : आज करवाचौथ व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 28, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 04, रबि-उल्सानी-16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

रविवि के अर्थशास्त्र अध्य्यनशाला में राष्ट्र विफल क्यों होते हैं विषय पर हुई पुस्तक चर्चा 

रायपुर। अर्थशास्त्र अध्ययनशाला ,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) में विभागीय किताब  क्लब द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता 2024, डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन द्वारा  लिखित किताब राष्ट्र विफल क्यों होते हैं विषय पर पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पैनलिस्ट डॉ. रविंद्र के ब्रह्मे, विभागाध्यक्ष एवं आचार्य, अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, सुश्री अंगजा खंकेरियाल और श्री प्रशांत पंचे, पूर्व छात्र अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)  थे । चर्चा की शुरुआत पैनलिस्ट सुश्री खंकेरियाल ने यह बताते हुए की कि कैसे संस्थाएं आर्थिक विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यूरोप में हुए आलोचनात्मक अनुमान और संस्थागत बदलावों के बारे में भी चर्चा […]

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिले परसा कोयला ब्लॉक के ग्रामीण

० कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था को भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए की मांग ० नौकरी और रोजी रोटी चलाने के लिए खदान खोलने में मदद कीजिए उदयपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने एक दिन के दौरे पर शनिवार को सरगुजा पहुंचे। जहां उन्होंने सूरजपुर जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग में स्थित ग्राम तारा में परसा कोयला परियोजना से प्रभावित लगभग 250 महिला और पुरुष ग्रामीणों क़े एक समूह ने दीपक बैज से मुलाकात कर बीते दिनबने घटनाक्रम को तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था को भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्थान राज्य […]

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे से छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर ने की मुलाकात

रायपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अायोग के सदस्य धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। उन्होंने सिख, मुस्लिम जैन, मसीही समाज के धर्मस्थलों का भ्रमण किया। ुन्होंने इन समाज के प्रतिनिधियों व धर्मगुरुअों से भी चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर से बिशप्स हाउस में मुलाकात का। उन्हें समस्याअों, जरूरतों अौर प्रकरणों से अवगत कराया गया। गुण्डे का छत्तीसगढ़ के कोसा के शॉल से सम्मान किया गया। गुण्डे से मांग की कि वे दिल्ली तक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अायोग की अोर से केंद्र सरकार के समक्ष इसे समस्याअों को प्रस्तुत कर निदान निकालने का प्रयास करें। इस मौके पर विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., जॉन राजेश पॉल एवं […]