रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव नतीजे : दसवें राउंड तक बीजेपी के सुनील सोनी 20 हजार मतों से आगे ,बनाई निर्णायक बढ़त…

  रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अब तक दस राउंड की गणना हो चुकी है, जिसमें साफतौर पर बीजेपी बढ़त बनाएं हुई है। दस राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 20 हजार मतों से आगे है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को कुल 22038 मत मिले हैं. दसवें राउंड की गणना तक भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 42667 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 22038 मत मिले हैं, इस तरह से भाजपा प्रत्याशी 20629 मतों के अंतर से आगे हैं. जिस तरह से चरण दर चरण भाजपा बढ़त बनाते जा रही है, उसमें आगे के 9 राउंड में उसमें ज्यादा बदलाव आने की आशंका कम […]

Maharashtra Election Result Live: रुझानों में महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर, भाजपा नेता का CM पद पर दावा

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स- लाइव अपडेट महायुति गठबंधन की बंपर बढ़त बरकरार सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत महायुति गठबंधन 216, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 57 और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं। भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू किया महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान कोथरुड से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर जश्न मनाया गया। महायुति गठबंधन 222 […]

मंत्री रामविचार ने किया ट्वीट कहा-खतरे से बाहर हूं, शुभचिंतकों का जताया आभार ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं. आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, […]

Live Jharkhand Election Result : झारखंड के रुझानों में JMM+ को बहुमत, शुरुआत में पिछड़ कर ‘INDIA’ ने की वापसी

  Jharkhand Assembly Election 2024 Result: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी। जानिए झारखंड के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स लाइव अपडेट कांग्रेस नेताओं ने रांची में की बैठक आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के लिए […]

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव नतीजे : तीसरे दौर की मतगणना में भाजपा के सुनील सोनी 5 हजार मतों से चल रहे आगे

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी अपनी बढ़त बढ़ाए हुए हैं। ईवीएम के तीसरे चरण की गिनती में भाजपा ने पांच हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़ा ली है.ईवीएम के तीसरे चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 11240 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 5202 मत मिले हैं, इस तरह से सुनील सोनी 5331 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है. इसके पहले दूसरे चरण की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 मत प्राप्त किए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने 4245 मत प्राप्त किए थे. वहीं पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को पहले राउंड […]

Live Maharashtra Election Result : रुझानों में महायुति गठबंधन को बहुमत, फडणवीस-आदित्य ठाकरे चल रहे आगे

  चुनाव डेस्क। आज महाराष्ट्र और झारखंड समेत 16 राज्यों के उपचुनावों और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि सियासी ताकतों का रुझान कहां जाएगा। आज ही के दिन, सभी की निगाहें खास तौर पर महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों पर हैं, क्योंकि यहां का चुनावी परिणाम पूरे देश की राजनीति को दिशा दे सकता है। रूझानों में आगे महायुति महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली महायुति रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन 168 पर आगे चल रहा है। इधर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को 96 सीटों पर बढ़त मिली है। भारतीय जनता पार्टी भी रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों […]

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : तेलंगाना से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 470 क्विंटल अवैध धान जब्त

  रायपुर।राजनांदगांव जिले की अंतर्राज्यीय जांच चौकी पाटेकोहरा में 470 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना राज्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पाटेकोहरा जांच चौकी में खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो ट्रकों में 470 क्विंटल धान पाए जाने पर जब इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना से लाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि टीम ने दोनों ट्रकों में लोड धान को जब्त कर पुलिस चौकी चिचोला की सुपुर्दगी में दे दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से परिवहन कर धान […]

Live By Elections Result : वायनाड में प्रियंका आगे; यूपी उपचुनाव में छह सीटों पर भाजपा गठबंधन ने बनाई बढ़त

  Bypoll Election Results 2024Updates: आज लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीट पर हुए उपचुनाव व यूपी की नौ सीटों समेत 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इनमें एनसीआर की गाजियाबाद विधानसभा सीट भी है। मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। जानिए लाइव अपडेट्स राजस्थान में चार सीटों पर एनडीए आगे राजस्थान की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में चार सीटों पर भाजपानीत एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं दो सीटों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया आगे है। इसके अलावा एक सीट पर अन्य आगे है। राजस्थान में ऐसा है अभी तक का रुझान अलवर में पहले राउंट की गिनती पूरी हो […]

संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

० संविधान से प्रत्येक नागरिक को मिले हैं समान अधिकार : संभाग आयुक्त ० आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने लिया भाग, युवा सांसद के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास बिलासपुर। संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया। कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और समापन सत्र संभाग आयुक्त महादेव कावरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के लखीराम सभागार में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने […]

Live Maharashtra Election Result : रुझानों में महायुति गठबंधन का शतक, महा विकास अघाड़ी ने भी पकड़ी रफ्तार

  Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स- महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने पकड़ी रफ्तार सुबह सवा नौ बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 126, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 84 सीटों पर और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। बारामती के रण में भारी पड़ते दिख रहे अजित पवार बारामती सीट से अजित पवार इस बार चाचा शरद पवार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल अभी तक के रुझानों में अजित […]