Jharkhand: गोड्डा से उड़ान नहीं भर पा रहा राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, कांग्रेस का आरोप- नहीं मिल रही अनुमति
गोड्डा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड दौरे पर हैं। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी आज सुबह झारखंड के गोड्डा पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। गोड्डा के बाद राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के लिए अन्य जगह पर जाना था, लेकिन कथित तौर पर बीते सवा घंटे से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में ही फंसा है। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को बीते सवा घंटे से एटीसी द्वारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। गोड्डा की रैली में मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी इससे पहले राहुल […]



