CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के तापमान में हुई गिरावट, बारिश और तूफान से गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के […]



