महाराष्ट्र विस चुनाव : फ्री शिक्षा, धारावी परियोजना को निरस्त करने का वादा… उद्धव ठाकरे की पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें लड़कों को मुफ्त शिक्षा और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के आश्वासन के साथ ही धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करने का वादा भी किया गया है। ठाकरे ने कहा कि ज्यादातर चुनावी वादे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (एमवीए) के घोषणापत्र का हिस्सा हैं, लेकिन कुछ बिंदु हैं जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाला एमवीए गठबंधन 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र […]

14 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये में 25 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदेगी छत्‍तीसगढ़ सरकार,तैयारी शुरू

रायपुर। 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में इस वर्ष राज्य सरकार 25,75,804 किसानों से धान खरीदी करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की संख्या में जहां लगभग एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रकबा में भी करीब दो लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है और रकबा भी बढ़कर 32,50,123.917 हेक्टेयर हो गया है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है,इसके लिए 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया गया। प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रानिक तुलाई मशीन का उपयोग होगा। इसके साथ ही इस वर्ष किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से […]

बुरे फंसे छत्तीसगढ़ PCC चीफ बैज: गुजरात की स्वास्थ्य सेवाओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप,अहमदाबाद में हुई FIR

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ अहमदाबाद साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई। इस मामले को लेकर अहमदाबाद साइबर सेल ने गहन जांच शुरू कर दी है।   दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था, जिसे कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मृत्यु हो गई। बैज ने यह दावा किया कि वीडियो गुजरात के एक अस्पताल का है। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह वीडियो वास्तव में छत्तीसगढ़ के […]

दिल्ली में फिर निर्भया कांड: 700 CCTV कैमरों को खंगाला, आखिरकार ऐसे पकड़े गए सराय काले खां गैंगरेप के गुनहगार!

दिल्ली। देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली में एक और निर्भया कांड सामने है। दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी आईटीओ पर एक युवती से हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। तीन दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद ऑटो चालक ने भी युवती के साथ ऑटो में दुष्कर्म किया। बार-बार हुई हैवानियत से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। ओडिशा की रहने वाली युवती (34) अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से पैदल चलते हुए सराय कालेखां पहुंच गई। इस दौरान युवती के निजी अंगों से लगातार खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर उस समय गुजरे हजारों वाहनों […]

सलमान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी भरा फोन रायपुर से आया

रायपुर /मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को आज एक धमकी भरा फोन आया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और फिरौती की मांग भी की गई है। यह खबर बॉलीवुड में हलचल मचा रही है, खासकर सलमान खान को हाल ही में गैंगस्टर्स द्वारा मिल रही धमकियों के बाद। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान को यह धमकी रायपुर से आई है, और फोन करने वाले शख्स का नाम फैजान खान बताया जा रहा है। फैजान ने किंग खान से फिरौती की मांग की है। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो उन्हें करोड़ों रुपये देने […]

22 carat gold rate: शादी के सीजन में 2300 रूपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 8300 रूपए लुढ़की…आगे भी गिरेंगी कीमतें

  बिजनेस न्यूज़। धनतेरस के बाद गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए एक राहत की खबर आई है। शादी के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 7 नवंबर को स्पॉट मार्केट में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,470 रुपए प्रति तोला तक लुढ़क गई, जबकि चांदी की कीमत 91,700 रुपए प्रति किलो रही। सोने और चांदी में गिरावट 30 अक्टूबर को सोने के दाम 75,800 रुपए प्रति तोला थे, जबकि चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो बिक रही थी। इस हिसाब से सोने की कीमतों में 2,300 रुपए प्रति तोला की गिरावट आई है, वहीं चांदी लगभग 8,300 रुपए सस्ती हो […]

पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘शीरू भैया’ का निधन कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा …

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर भाजपा समेत कांग्रेस के नेता अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी गोपाल व्यास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं. वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापुंज ‘शीरू भैया’ का […]

Sharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला, विदाई में बजे छठ गीत; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पटना। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को लोगों ने आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बजा। गुलबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां […]

J&K Assembly: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, 370 के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, धक्कामुक्की

जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज काफी हंगामा हो रहा है। अनुच्छेद 370 को लेकर सदन में हाथापाई होने लगी। हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि जो वेल में आए उनको बाहर निकालो। मर्शलों ने कुछ भाजपा विधायकों को विधासभा से बाहर निकाला।   जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन […]

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, कहा – ‘भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार’

  दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच सामरिक, व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को और सशक्त बनाने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शानदार बातचीत हुई। उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। हम दोनों भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के […]