छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा की श्रेष्ठ 36 महिलाओं को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने महिला शिखर सम्मान से किया सम्मानित
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन वृन्दावन हाल, रायपुर में किया गया. प्रदेश की विभिन्न विधा की ख्यातिलब्ध 36 विप्र महिलाओं का इस अवसर पर शॉल, बुके एवम् स्मृति चिन्ह (स्व. श्रीमती पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) देकर सम्मान किया गया. समारोह में नृत्य, गीत, संगीत ने समां बांधे रखा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे-महापौर, विशेष अतिथि पार्षदगण श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय एवं श्रीमती अर्पिता पाठक-उप संचालक, नगरीय प्रशासन, रायपुर थीं. सभा को संबोधित करते हुए नव […]



