आरईसी ने पंप भंडारण परियोजनाओं के लिए केरल सरकार के साथ ₹18,360 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने केरल में पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) के सहयोग और वित्तपोषण के लिए केरल सरकार के ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (ईएमसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, आरईसी का अगले पांच वर्षों में केरल में पीएसपी खंड में 18,360 करोड़ रुपये का वित्तपोषण करने का इरादा है। शिखर सम्मेलन के दौरान आरईसी के कार्यकारी निदेशक श्री सौरभ रस्तोगी और ईएमसी के संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार ने सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया। इस अवसर […]



