रायपुर दक्षिण उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सोनी के पक्ष में किया जनसम्पर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के समर्थन के लिए एवं जीत के आशीर्वाद के लिए सुंदर नगर क्षेत्र के आम नागरिकों से जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी का विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चल रहा है। भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के समर्थन में चले इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ-साथ प्रदेश की डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल और मुख्यमंत्री […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क, गौरी-गौरा विसर्जन , गोवर्धन पूजा/अन्नकूट महोत्सव में हुए शामिल

० कहा- रायपुर दक्षिण का तेज विकास जनता के भाजपा पर अटूट विश्वास का परिणाम ० जन-जन के मन में कमल खिला हुआ है, आगामी उपचुनाव में भी कमल ही खिलेगा: सुनील सोनी रायपुर। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील सोनी ने आज महामाया पारा, टिकरापारा में जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच जाकर आगामी उपचुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देने की अपील की साथ ही वे गौरी-गौरा विसर्जन कार्यक्रम और जैतू साव मठ तथा नागरीदास मंदिर में गोवर्धन पूजा/अन्नकूट महोत्सव में भी शामिल हुए।इसके अलावा सांई उद्यान में दीपावली मिलन समारोह में भी सम्मिलित हुए। साथ ही उपचुनाव को लेकर उन्होंने […]

दर्दनाक हादसा : मेला देखकर लौट रहे लोगों को कोयले से भरे वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के टपरिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा उस समय हुआ जब एक कोयले से भरी ट्रेलर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया गया है कि मैजिक वाहन में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर के गहिरागुरू के आश्रम से मेले में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कोयले से लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक को टक्कर मार […]

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना,गौवंश को गुड़ और खिचड़ी खिलाकर व्यक्त की अपनी कृतज्ञता

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन […]

मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।  

अन्नकूट के अवसर पर जैतूसाव मठ में गोवर्धन पूजा,156 व्यंजनों का लगा भोग

  रायपुर। अन्नकूट के अवसर पर पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले गौ माता के गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात भगवान राघवेंद्र सरकार की आरती की गई और उन्हें 156 प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित किया गया। उल्लेखनीय है कि- द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अपने उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर बृजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा करने के उपलक्ष में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम मनाया जाता है। मठ के महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न किया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसादवितरण किया […]

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के भाई अनमोल को अमेरिका से वापस लाने की कवायद, मुंबई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू

  मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की है। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में अनमोल मुंबई पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है। पुलिस के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके देश में मौजूद है। सचेत किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की। अमेरिका ने बताया कि अनमोल उनके […]

Parliament Session: 25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, एक दिन के लिए पुरानी संसद में भी बैठेंगे MP

दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र इस साल 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। यह सत्र संसद की पुरानी इमारत के केंद्रीय हॉल में शुरू होने की संभावना है, जहां 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया था। संविधान दिवस का महत्व 26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था, लेकिन 2015 में मोदी सरकार ने इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को भी याद किया जाता है। विशेष कार्यक्रम और गतिविधियाँ संविधान के महत्व को उजागर करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं: डॉक्यूमेंट्री निर्माण: […]

बलौदाबाजार में फिर मचा बवाल : दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने फेंका बम,की पत्थरबाजी, 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फिर से एक बड़ा बवाल हुआ है. दिवाली की जश्न के बीच बीती रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में फटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया. इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी भी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम पर पुलिस बल तैनात किया गया […]

West Bengal: हावड़ा में पटाखे फोड़ते समय घर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम काली पूजा के समय पटाखे फोड़ते समय एक घर में आग लग गई। आग में तीन बच्चे झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   घटना उलुबेरिया में उस समय हुई, जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते एक घर में आग लग गई और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हावड़ा डिविजनल फायर […]