छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 2025 में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी, अवकाश का कैलेंडर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने साल 2025 के लिए अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत, सरकारी कर्मचारियों को अगले वर्ष कुल 80 छुट्टियां दी जाएंगी, जिनमें 25 सामन्य अवकाश और 55 ऐच्छिक अवकाश शामिल होंगे। इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को भी छुट्टी दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 16 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि गणतंत्र दिवस, मोहर्रम, वैशाखी, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण इन त्योहारों के लिए अलग से अवकाश नहीं दिया जाएगा। देखें 2025 के सामान्य […]

Breaking रायपुर दक्षिण उपचुनाव : 13 नवम्बर को वोटिंग,23 नवम्बर को घोषित होंगे नतीजे, आचार संहिता हुआ लागू..

  रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा के उप चुनाव की तारीख का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया हैं। जानकारी के मुताबिक़ 13 नवम्बर को इस सीट के लिए मतदान होगा जबकि नतीजों का ऐलान 23 नवम्बर को किया जाएगा।   बता दें कि, 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों का उपचुनाव भी 20 नवंबर को होगा। इन दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की […]

Breaking Jharkhand Assembly Election: झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 13 और 20 नवंबर को मतदान

  दिल्ली। चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन 29 अक्तूबर से होंगे। नामांकन […]

Breaking Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर को है। इस कड़ी में 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, वहीं नाम वापसी के लिए 4 नवंबर आखिरी दिन होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा के लिए चुनावी कार्यक्रम कार्यक्रम तिथि चुनाव की अधिसूचना 22 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर नामांकन पत्रों की […]

Defence Deal: भारत-अमेरिका के बीच 31 प्रीडेटर ड्रोन्स के सौदे पर हस्ताक्षर, हिंद महासागर में बढ़ेगी देश की ताकत

दिल्ली। भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। दोनों देशों के बीच इस सौदे पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 32 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने बीते हफ्ते ही इस सौदे को अपनी मंजूरी दी थी। भारत में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सौदे पर […]

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में मिली ई- रिक्शा चालक की खून से सनी हुई लाश, जंच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की खून से लतपथ लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था. वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी. सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना […]

बारनवापारा अभ्यारण्य में 21 से 23 अक्टूबर को होगा बटरफ्लाई मीट का आयोजन,तितलियों को जानने और पहचानने का मिलेगा मौका

रायपुर। वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में भाग लेने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया है जिसके माध्यम […]

मुख्यमंत्री ने बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण, फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ का किया अवलोकन

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने प्रतीकात्मक रथ के समीप फोटो भी खिंचवाई। दसराहा पसरा में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य […]

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ सलीम राज को नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने दी बधाई

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सलीम राज छत्तीसगढ़ वफ्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमवार नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने डॉ सलीम राज से रूबरू मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गुलस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने कहा कि ने कहा की कुशल और सशक्त नेतृत्व मिलने से वक्फ बोर्ड का तेजी से विकास होगा। डॉ सलीम राज के अनुभव ओर कार्य क्षमता का लाभ बोर्ड को मिलेगा। उन्होंने कहा की लंबे समय से डॉ सलीम राज समाज सेवा ओर अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए काम करते […]

कब है शरद पूर्णिमा, 16 या 17 अक्टूबर? खीर रखने के समय रहेगा भद्रा और रोग पंचक, जानें मुहूर्त

शरद पूर्णिमा का पावन पर्व कब है? इस साल शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है. शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है या फिर 17 अक्टूबर को? व्रत, त्योहार आदि के लिए उदयातिथि की मान्यता है. शरद पूर्णिमा के लिए अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का होना जरूरी होता है. शरद पूर्णिमा को पवित्र नदी में स्नान करने और उसके बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं. माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की बूंदें गिरती हैं, जिससे वह खीर औषधिय गुणों वाला हो जाता […]