मैट्स विवि में “समय-कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने” विषय पर हुई कार्यशाला

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “समय-कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने” के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया| ये कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक संचालित किया गया जिसकी शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम से की गई जिसमे कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसमें प्रथम स्थान मनोविज्ञान विभाग की अंतर्राष्ट्रीय छात्रा मेरी ग्रेस मोमो, द्वितीय स्थान दूर्वा दवे तथा, तृतीय स्थान अनमता ने प्राप्त किया। मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कार्यक्रम के तहत अमेठी गाँव एवं मरीन ड्राइव में मानसिक स्वास्थ में जागरूकता हेतु स्किट कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आत्मह्त्या […]

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र,प्रदेश मे 1000 करोड़ से अधिक मूल्य के धान की क्षति, जिम्मेदारो पर कार्यवाही करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल के नाम पत्र मे लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के द्वारा परिश्रमपूर्वक खरीफ सीजन – 2023 में उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन राज्य सरकार के खाद्य विभाग की व्यवस्थानुसार किया गया था, उपार्जन की मात्रा 144 लाख 12 हजार मैट्रिक टन थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की मीलिंग करके चावल तैयार किया जाता है और राज्य की आवश्यकता के लिए चावल राज्य में रखकर अतिरिक्त चावल भारतीय खाद्य निगम को दिया जाता है। मीलिंग पूर्ण होने में पर्याप्त समय लगता है। इस अवधि में धान की सुरक्षा एवं रखरखाव का उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होता […]

चंद्रखुरी के कौशल्या धाम में ग्वालियर के सैंड स्टोन से बनाई जा रही 51 फीट ऊंची राम भगवान की मूर्ति

रायपुर। श्रीराम वनगमन पथ योजना के तहत विश्व के इकलौते माता कौशल्या मंदिर में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले 2021 में स्थापित 51 फीट ऊंची प्रतिमा को हटाकर अब ग्वालियर के सैंड स्टोन से बनी नई प्रतिमा लगाई जाएगी। यह निर्माण कार्य ग्वालियर में जोरशोर से जारी है, और यह प्रतिमा जल्द ही चंदखुरी स्थित मंदिर में स्थापित की जाएगी। पुरानी प्रतिमा की स्थापना और विवाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव में स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर का नवनिर्माण किया गया था। अक्टूबर 2021 में यहां भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा […]

Ratan Tata LIVE Updates: अमित शाह, मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। रतन टाटा के स्वर्गवास पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार […]

Ratan Tata ने जाते-जाते दिया एकता का संदेश, प्रार्थना सभा में दिखे सभी धर्मों के लोग

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन देर रात बुधवार को हो गया। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अक्सर इलाज के लिए अस्पताल जाया करते थे। 9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है। जिसके बाद आज उनके पार्थिक शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया। यहां पर लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। […]

Tata Legacy: कौन है लिआ, माया और नेविल? जो Ratan Tata के बन सकते हैं 3800 करोड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी

मुंबई। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अब टाटा समूह की विशाल विरासत उनकी अगली पीढ़ी संभालेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री तक फैले इस समूह का नेतृत्व करने के लिए तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं, जो रतन टाटा के उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं। लिआह, माया और नेविल टाटा बन सकते हैं उत्तराधिकारी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बच्चे – लिआह टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा – टाटा समूह में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं और अब […]

नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा का महत्व, पूजन विधि और मंत्र

आज नवरात्रि का 8वां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन को दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के 8वें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मां महागौरी का रंग एकदम गोरा हैं। वहीं, उनकी चार भुजाएं हैं। मां महागौरी भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं, इसलिए भगवान शिव के साथ विराजमान रहती हैं। महागौरी की आराधना करने से मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं। साथ ही समर्पित मां महागौरी की कृपा से समर्पित जीवनसाथी भी मिलता है। आइए, विस्तार से जानते हैं नवरात्रि के आठवें दिन की देवी महागौरी की विशेष पूजा विधि, भोग और महत्व। मां महागौरी कौन हैं नवरात्रि के आठवें दिन मां […]

आज का राशिफल 10 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का आठवां दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने में पारिवारिक समस्याओं को हल करने में आज आप सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं है, लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद होने […]

आज का पंचांग 10 अक्टूबर : आज नवरात्रि का 8वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 18, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 25, रबि-उल्सानी-06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अतिगण्ड योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार सरस्वती पूजन, भद्रकाली अवतार। सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2024 […]

सौर संयंत्र से पीएमश्री’ स्कूल हो रहे है रौशन,पहले चरण में प्रदेश के 211 स्कूल बने ’’ पीएमश्री’’

० मुख्यमंत्री के निर्देशन में, क्रेडा द्वारा पीएमश्री’ स्कूलों में तीव्र गति से स्थापित किये जा रहे है सोलर रूफटॉप पावर प्लांट ० 193 स्कूलों में से 62 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट का काम पूरा रायपुर। विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में बनने वाले सभी पीएमश्री स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके तहत स्कूलों को सौर ऊर्जा से रौशन करने की जिम्मेदारी क्रेडा को दी गई है, जिसके परिप्रेक्ष्य में राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के नेतृत्व में बीते 6 माह में 193 पीएमश्री स्कूलों में से 62 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट का काम पूरा हो चुका है। केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी ’पीएमश्री’ योजना […]