वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस कार्यक्रम 11 जनवरी को
रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में शनिवार, दिनाँक 28 दिसम्बर, 2024 को प्रांतीय कार्यालय, प्रोसेसर कालोनी, रायपुर में आयोजित की गयी, जिसका शुभारंभ श्री गणेश पूजन कर किया गया. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बताया कि समाज की एकता के सूत्रधार विप्र प्रतीक आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन 11 जनवरी 2025 शनिवार, शाम 4.00 बजे से वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में किया जा रहा है जिसमें आचार्य चाणक्य जी के जीवन पर विद्वान वक्ताओं व्याख्यान एवं सनातन धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाना है. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा […]



