फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, निहंग सिख ने कहा- याद रखें इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था?

मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें वह पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। ये धमकियां सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद आईं। अभिनेता, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद हैं, ने मामले के संबंध में पुलिस से मदद मांगी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, ईसाई से निहंग सिख बने विकी थॉमस सिंह, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का परोक्ष उल्लेख करते हैं – जो कंगना रनौत ने फिल्म में निभाया है। आदमी ने […]

कोरबा में हुई अभियंता संघ की वार्षिक आमसभा

रायपुर। 24 अगस्त को अभियंता संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन कोरबा पश्चिम में हुई जिसमें अभियंताओं के विभिन्न समस्याओं की विस्तृत चर्चा केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। जिसमें अभियंताऔं के सबसे ज्यादा ज्वलंत मुद्दों पर निर्णय लिए गए। बैठक में पुराने पेंशन स्कीम के साथ पारीवारीक पेंशन की बहाली, अतिशीघ्र प्रमोशन प्रांरभ करने बाबत, अभियंता संघ के नियमावली में संशोधन, आगामी चुनाव के लिए तैयारी,सोशल मीडिया प्लेट फार्म में या अन्य किसी भी प्रकार से अभियंता संघ की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर कड़ी कार्रवाई का विशेष प्रावधान, प्रोग्रामर तथा रसायन विंग को टेक्निकल भत्ता,रात्रि कार्य भत्ता में सुधार , 2013 बेच का हायर पे […]

रंगजी मंदिर: वृंदावन में मां लक्ष्मी को कृष्ण रूप में मिले विष्णु; यहां आज मनेगी जन्माष्टमी, की गई खास तैयारी

वृंदावन। श्रीमद्भागवत के चरम श्लोक के रूप में उल्लेख है कि समस्त ब्रह्मांड को ज्ञान देने और उद्धार करने के लिए ही सूर्य जब सिंह राशि में थे, रोहिणी नक्षण और अष्टमी तिथि थी, भगवान कृष्ण ने उसी रात 12 बजे जन्म लिया था। श्री रामानुज संप्रदाय इसी मूल मंत्र के आधार पर दक्षिण भारतीय परंपराओं को निर्वहन करते हुए सदियों से श्रीकृष्ण की आराधना और सेवा-पूजा करता आ रहा है। दावा है कि वृंदावन में रंगजी मंदिर उत्तर भारत का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर है। यहां सभी देवी-देवताओं को विशेष रूप से तिथियों और नक्षत्रों के अनुसार ही पूजा जाता है। प्रभु को नाबालिग मान कर उनके संरक्षक […]

नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में पंजाब की तरफ से छत्तीसगढ़ की श्रेया यादव ने अंडर 17 वॉलीबॉल में जीता गोल्ड मैडल

गरियाबंद। आगरा में नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में पंजाब की तरफ से छत्तीसगढ़ की बेटी श्रेया यादव ने अंडर 17 वॉलीबॉल का मैच कैप्टन के रूप में जीतकर छत्तीसगढ़ और पंजाब का नाम रोशन किया पंजाब अंदर 17 वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और साथ ही बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अपने नाम किया गरियाबंद की रहने वाली और अपने प्रारंभिक शिक्षा गरियाबंद के एंजेल्स एंगलो स्कूल में आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद डीसीसी डिफेंस एकेडमी चंडीगढ़ में चयन प्रसाद पढ़ाई के साथ-साथ सेवा की ट्रेनिंग ले रही गरियाबंद की इस बच्ची ने खेलों में भी वॉलीबॉल को चुना और दिनांक 22 से 24 अगस्त तक […]

30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन; अमित शाह से मुलाकात के बाद बनी बात

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि चंपई सोरेन ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गौरतलब है कि चंपई सोरेन आज यानी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा थी। अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही नया विकल्प भी तलाशने की […]

सीएम हाउस में मनी कृष्ण जन्माष्टमी , मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार, अपने हाथों से दिया प्रसाद

रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में विराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने पूजा […]

आज का इतिहास 27 अगस्त : 81 साल पहले जेट इंजन वाले पहले विमान ने उड़ान भरी थी; 7 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भड़का था दंगा

27 अगस्त का इतिहास एक बड़े अविष्कार का इतिहास है। आज ही के दिन दुनिया को पहला जेट एयरक्राफ्ट मिला था, हाइकल नाम के जर्मन वैज्ञानिक ने इसे तैयार किया था। उन्हीं के नाम से इस पहले जेट विमान का नाम भी हाइकल HE-178 रखा गया था। 27 अगस्त 1939 को इस विमान ने पहली उड़ान भरी। हाइकल कभी किसी एयरफोर्स में शामिल नहीं हुआ, एक नवंबर 1939 में इसका प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान एयरक्राफ्ट 598 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा। लेकिन, इस प्रदर्शन से जर्मनी के वायु सेना के अधिकारी खुश नहीं थे। इसके बाद जर्मनी की एविएशन मिनिस्ट्री ने इसे स्वीकार नहीं किया। जर्मन एविएशन […]

आज का राशिफल 27 अगस्त : जानिए केस रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। अपने भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी, परंतु आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा सा परिवर्तन लाएंगे, तो रुके हुए कार्य बन सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आप खुद को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज व्यर्थ के वाद- विवाद से बचने […]

Aaj Ka Panchang 27 August 2024: मंगलवार पर वीर हनुमान की पूजा से पहले जान लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज मंगलवार का दिन है। यह दिन वीर हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो जातक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 27 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 01 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – वृषभ सूर्योदय और सूर्यास्त का […]

अब कक्षा 9 से 11 तक के अंकों को मिलाकर तैयार होगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, NCERT ने पेश किया मॉडल

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक नया मूल्यांकन मॉडल पेश किया है। इस मॉडल में कक्षा 9 से 11 तक के अंकों को भी अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा। इस नए प्रस्ताव के अनुसार, कक्षा 9 के अंकों का 15 प्रतिशत, कक्षा 10 के अंकों का 20 प्रतिशत और कक्षा 11 के अंकों का 25 प्रतिशत कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में जोड़ा जाएगा। बाकी 40 प्रतिशत अंक कक्षा 12 के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। इसके अलावा, इस मॉडल में व्यावसायिक और कौशल-आधारित प्रशिक्षण पर भी अधिक जोर दिया गया है। एनसीईआरटी द्वारा तैयार की […]