मुख्यमंत्री साय एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया मुआयना
० प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल से पर्यावरण प्रदूषण में आएगी कमी ० मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के प्रयास को सराहा ० राजनांदगांव जिले के अमलीडीह में संचालित है प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित […]



