बेटे के जन्मदिन पर जेल पहुंची मां को मिले 10 मिनट, देरी होने पर प्रहरियों ने बेटे का तोड़ा पैर! अब जेल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल के प्रहरियों से जुडी एक खबर ने मानवता को शर्मसार किया है। एनडीसीएस एक्ट में सजा काट रहे बेटे से मिलने जेल पहुंची. मां को इंट्री के बाद उसे बेटे से मिलने का 10 मिनट का समय मिला। लेकिन बेटे को उनसके जन्मदिन पर जेल में प्रहरियों से पिटाई गिफ्ट में मिली. वो इसलिए क्योंकि प्रहरियों ने मां से बेटे से 10 मिनट से अधिक मिलने के एवज में पैसों की मांग की और जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उसके साथ पिटाई की गई. पूरा मामला रायपुर जेल का है और बंदी पीयुष पांडे से मारपीट के आरोप उसके पिता पुरुषोत्तम पांडे ने लगाए है. […]



