Budget 2025: 1.7 करोड़ किसानों कीचमकी किस्मत… पीएम धन-धान्य योजना का ऐलान
दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 100 जिलों को कवर किया जाएगा, जिनमें कृषि उत्पादन कम है। इस योजना से करीब 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्यों के साथ मिलकर कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, दालों में आत्मनिर्भरता के लिए भी नई नीति का ऐलान किया गया है। बिहार के किसानों के लिए विशेष कदम उठाते हुए मखाना बोर्ड के गठन का भी प्रस्ताव दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण […]



