Budget 2025: बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? यहां देखें पूरा अपडेट
बिजनेस न्यूज़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी है। बजट में जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत इन दवाओं पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे मरीजों को इलाज के खर्च में कमी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। LED और LCD टीवी सस्ते होंगे क्योंकि इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर तकनीक के साथ सस्ते टीवी खरीदने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और मोबाइल […]



