पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश

० पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ० चिकित्सकों की टीम के साथ श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी ० स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता ० स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल विधायकों के साथ श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के तरफ […]

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच अब चलेगी फ्लाइट, क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत हवाई सेवा कल से शुरू

रायपुर। रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर इन तीनों शहरों के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग ने 19 दिसंबर से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत इन तीन शहरों के बीच हवाई सेवा कल से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। शुरुआती किराया 999 रुपये है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग करा सकते हैं। जानकारी के अनुसार 19 सीटर फ्लाइट गुरुवार सुबह नौ बजे अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होगी। दोपहर एक बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेगी। हैदराबाद के लिए उड़ान 10 जनवरी से […]

‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामला: घायल बच्‍चे का ब्रेन डैमेज, वेंट‍िलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहा है 8 साल का श्री तेजा

  मुंबई। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने से एक दिन पहले प्रीमियर पर हैदराबाद के संध्या थिएटर एक हादसा हुआ था। इस थिएटर में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में जहां एक औरत की जान चली गई थी। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया थाउस बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब बताया जा रहा है कि उसे ब्रेन डैमेज हुआ है और उसे ठीक होने में समय लग सकता है।   हैदराबाद सिटी पुलिस की तरफ से X पर पोस्ट शेयर कर भगदड़ में घायल हुए लड़के की हालत के बारे में जानकारी दी गई है। इस […]

Mahajan Firing Range: महाजन फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान बम विस्फोट, दो सैनिकों की मौत, एक घायल

  बीकानेर। बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। यहां बम फटने से दो सैनिक शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के हॉस्पिटल भेजा गया है। लूणकरणसर सीओ नरेंद्र पूनिया ने बताया कि तोप में गोला, लोड करते वक्त फट गया। इससे एक हवलदार और एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक सैनिकों में से एक दौसा (राजस्थान) और दूसरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ भेजा गया है।   तीन दिन में दूसरा हादसा गौरतलब है […]

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. शहीद अली की सेवा समाप्त, SC के निर्णय के आधार पर आदेश जारी

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय ने आदेश जारी करते हुए प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है. शाहिद अली जनसंचार विवि के विभाग के विभागाध्यक्ष थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 2024 में दायर यचिका क्रमांक एसएलपी 10563 के डिस्पोज ऑफ (खारिज) होने पर विश्वविद्यालय ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि डॉ. शाहिद अली फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर केटीयू में नौकरी कर रहा था. उनका स्टे सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को हटा दिया था. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 14 फरवरी को नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया […]

77 साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटा 92 वर्षीय बुजुर्ग ! अपना गांव देख भर आई आंखें…

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के 77 साल बाद, 92 वर्षीय खुर्शीद अहमद ने अपने पुश्तैनी गांव मचरवां (गुरदासपुर) का दौरा किया। यह उनकी ज़िंदगी का एक भावुक और यादगार पल था, जो बचपन की यादों और गांव के बदलावों से भरपूर था। खुर्शीद अहमद मंगलवार को पाकिस्तान के नकाना साहिब जिले के बलेर गांव से भारत आए। जब वह मचरवां पहुंचे, तो उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा, “पिंड ते बड़ी तरक्की कर गया है” (गांव ने बहुत तरक्की कर ली है)। जब उनके मेज़बान गुरप्रीत सिंह ने पानी का गिलास पेश किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “एह पानी नहीं, एह तां दूध तो वधिया है” (यह पानी […]

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की संजीवनी स्कीम, 60 साल से ज्यादा उम्र के बुज़ुर्गों का मुफ्त होगा इलाज

  दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है। इस योजना में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुज़ुर्गों का इलाज फ्री में होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने दिल्ली के बुज़ुर्गों के लिए एक स्पेशन स्कीम का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियों आकर घेर लेती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी […]

कांग्रेस ने राजधानी में दीपक बैज के नेतृत्व में किया हल्ला बोल प्रदर्शन,अम्बेडकर चौक से राजभवन तक निकाली रैली

रायपुर। राजधानी में पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया।अंबेडकर चौक से राजभवन तक कांग्रेस ने प्रदर्शन रैली निकाली. मणिपुर में अशांति, कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका मे एफआईआर, आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामलों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया. राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर कांग्रेसी ज्ञापन सौपेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी बच्चों को गोली लगने मामले में हम लोग शुरू से कहते थे बस्तर में शांति लाना है, लेकिन किसी निर्दोष आदिवासियों को मार कर नहीं. बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था, हमारे […]

घने कोहरे में कुछ नजर नहीं आया: दादरी बाईपास पर आपस में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, कई लोग हुए घायल

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र नगर बाईपास पर घने कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई। जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ियों को सड़क के किनारे कराया। कम विजिबिलिटी की वजह से वाहनों की टक्कर हुई है।   बताया जा रहा है कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर कोहरे की धुंध के चलते कैंटर गाड़ी चालक के ब्रेक लगाने पर आधा दर्जन गाड़ी आपस में भिड़ने पर क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोग मामूली चोट लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर […]

Cricket Breaking : अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, गाबा टेस्ट के बाद लिया फैसला

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और वहां इसकी घोषणा की। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। 38 साल का यह स्पिनर भारत के लिए कई रिकॉर्ड बना चुका है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान पर हैं। अश्विन के नाम […]