5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे पीएम मोदी,गंगा स्नान के साथ करेंगे पूजा

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वे निषादराज क्रूज़ के माध्यम से गंगा स्नान और पूजन के लिए गंगा नदी पर जाएंगे। गंगा स्नान और पूजा के बाद, प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और वहां से नेत्र कुंभ कार्यक्रम के लिए जाएंगे। नेत्र कुंभ प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम है।

बसना नगर पंचायत में भी भाजपा का कब्ज़ा,डॉ खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद में बीजेपी का कब्ज़ा। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. बसना नगर पंचायत से विधायक संपत अग्रवाल की बहू डॉ. खुशबू अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. मुकाबले में कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की अमरीन इल्लू गीगानी और निर्दलीय भाग बाई टंडन थीं. नाम वापसी से एक दिन पहले तक मुकाबला रोचक नजर आ रहा था, लेकिन ऐन नाम वापसी के दिन कांग्रेस, आप और निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस […]

‘Poor Lady…’, राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP, कहा- बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस

  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उनकी कड़ी निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति तथा भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही […]

Ghazipur: महाकुंभ से वापस लौट रहे थे श्रद्धालुओं की पिकअप हुई हादसे का शिकार ,8 लोगों की मौत, 12 लोग हुए घायल

  गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पिकअप में सवार 8 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 12 लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी […]

नगरीय निकाय चुनाव : रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के तहत रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष […]

Breaking : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट में आई पॉजिटिव, दो जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने बिलासपुर संभाग में दस्तक दी है. यहां तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत (HMPV virus in Chhattisgarh) बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर […]

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा- जाएंगे हाईकोर्ट…., ये षड्यंत्र है….

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने हाईकोर्ट जाने की बात कही। उन्होंने सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. बैज ने सरकार पर दोहरी नीति के तहत काम करने का आरोप लगाते लगाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धमतरी में मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुँचाने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द कराया है. यह षड्यंत्रपूर्वक किया गया है, जो पूरे प्रदेश में उजागर हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं डरा-धमका कर नामांकन वापस करा रहे हैं, तो कहीं नामांकन निरस्त कर रहे […]

सेवा का महायज्ञ: महाकुंभ में अदाणी समूह का अनुकरणीय योगदान,ग्राउंड लेवल पर सेवा कार्यों की निगरानी कर रहे चेयरमैन गौतम अदाणी

० अहमदाबाद मुख्यालय से भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर ० एयरपोर्ट सेवा में दक्ष 300 से अधिक कर्मचारी और 5000 से ज्यादा अदाणी स्टाफ कर रहे स्वैच्छिक सेवा योगदान महाकुंभ नगर.महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सेवा में अदाणी समूह के कर्मी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्यों की निगरानी स्वयं चेयरमैन गौतम अदाणी और अहमदाबाद मुख्यालय से की जा रही है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस महायज्ञ में 300 से अधिक एयरपोर्ट सेवा में दक्ष कर्मचारी और 5000 से अधिक अदाणी कर्मी अपने सेवा भाव से स्वैच्छिक योगदान दे रहे हैं। अदाणी समूह के कर्मी, इस्कॉन के सहयोग […]

जवानों ने नक्सलियों के नापाक इरादों को किया ध्वस्त, अलग-अलग जगहों से IED बरामद कर किया निष्क्रिय

गरियाबंद। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मैनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से आईईडी बरामद कर डिस्ट्रॉय कर दिया। इस दौरान बीजीएल राउण्ड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, कैंची समेत कई नक्सल बरामद किया है. दरअसल, ग्राम भालूडीग्गी और बेसराझर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला बल गरियाबंद टीम ई-30 और 65 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था. सर्चिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बल बी.डी.एस टीम ने आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया. सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान जंगल में बीजीएल राउंड, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली दस्तावेज, नक्सली वर्दी, वायर, बेटरी, स्वीच, कैंची, कुल्हाड़ी […]

मांढर रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक का शव,4थी बटालियन में था ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मांढर में रेलवे ट्रैक पर एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध लाश मिली है। मृतक की पहचान आरक्षक गंगाराम ध्रुव के रूप में हुई है, जो माना स्थित 4थी बटालियन में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। गंगाराम अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ माना स्थित किराए के मकान में रहता था। संदिग्ध हालत में मिला शव बीती रात आरक्षक माना से मांढर कैसे पहुंचा, यह मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। GRP की टीम ने मृतक के शव को […]