गणतंत्र दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने बढ़ाई शोभा
दिल्ली। भारत ने 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने झंडे को सलामी दी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं, जो इस ऐतिहासिक समारोह में भाग ले रहे हैं। इसके पहले, इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो […]



