गरियाबंद : जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

० स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति ० विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी,अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित गरियाबंद। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली […]

बस्तर में भाजपा ने जारी किए नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

रायपुर। भाजपा ने बस्तर संभाग के 10 नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने नगर निगमों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सभी नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है. सभी प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है. सांसद ज्योत्सना महंत को कोरबा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को बिलासपुर, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को धमतरी, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को रायपुर, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है.

बिजली कर्मी देश व प्रदेश के विकास में भागीदार बनें- सुबोध सिंह

० पाॅवर कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष सुबोध सिंह ने किया ध्वजारोहण रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति में बिजली से आए बदलाव का उल्लेख किया। उन्होंने आह्वान किया कि बिजलीकर्मी प्रदेश तथा देश के भावी विकास में भागीदार बनें। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा- हमारा महान संविधान, हमारे महान पुरखों के संघर्षों, उनकी प्रतिभा और दूरदर्शिता का प्रतीक है। लगभग दो सौ वर्षों की गुलामी के बाद, आजाद हुए देश […]

रायपुर में चली मूणत की , बृजमोहन की पसंद दरकिनार, राजनांदगांव में रमन सिंह के करीबी को मिला टिकट

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस टिकट वितरण में दिग्गज नेताओं की पसंद और नापसंद पर भी ध्यान दिया गया है। रायपुर में टिकट वितरण से पहले काफी माथापच्ची हुई, क्योंकि यहां के बड़े नेताओं को संतुष्ट करके ही महापौर प्रत्याशी बनाया था। इस बार पार्टी ने सभी नगर निगमों में सक्रिय पार्टी नेताओं को ही अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। हालांकि अब रायपुर में महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बना दिया है। दरअसल, मीनल चौबे को टिकट दिलाने में पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत की महत्वपूर्व […]

छत्तीसगढ़ : कोर नक्सल क्षेत्र सुकमा के तुमालपाड़ में पहली बार फहराया तिरंगा, जवानों के साथ ग्रामीणों ने मनाया गणतंत्र दिवस

सुकमा। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र सुकमा के तुमालपाड़ में सुरक्षा बलों के जज्बे से आज गणतंत्र दिवस पर पहली बार तिरंगा लहराया गया। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मिलकर पहली बार निर्भय होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया है. बता दें, देश को आजादी मिलने के बाद से यहां नक्सलियों के डर की वजह से तिरंगा नहीं फहराया गया था. आज देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के कमांडेंट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साथ मिलकर पहली बार राष्ट्रीय त्यौहार का जश्न मनाया है. इस अवसर पर कमांडेंट हिमांशु पांडे ने देश में गणतंत्र का महत्व समझाया और सुरक्षा […]

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने किया हमला, दो स्कूली बच्चे समेत 6 लोग घायल

कोरबा। कोरबा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ और छात्रों में हड़ंकप मच गया. मधुमक्खियां के हमले में दो छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना बालको कन्या शाला स्कूल के पास की है. जानकारी के मुताबिक, कोरबा के बालकों कन्या शाला स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए छात्रों पर मधुमक्खियां के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. मधुमक्खियों के हमले से दो छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए.

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की, रायपुर से मीनल चौबे, जानें अन्य निगमों की प्रत्याशियों के नाम

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 को छत्तीसगढ़ में लेकर आज भाजपा ने आज रायपुर नगर निगम समेत 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. बता दें, इस बार भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 5 में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने रायपुर से मीनल चौबे, दुर्ग से अल्का बाघमार, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी और अंबिकापुर से मंजूशा भगत को प्रत्याशी घोषित किया है. 10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की नाम: रायपुर- मीनल चौबे दुर्ग- अल्का बाघमार राजनांदगांव- […]

सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया ० स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद ० प्रदेश में 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपए ० किसानों की खुशहाली के लिए उनके खातों में 49 हजार करोड़ रूपए अंतरित ० नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह: जल्द ही नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा बस्तर रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के […]

गणतंत्र दिवस समारोह : राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने किया ध्वजारोहण ,ली परेड की सलामी

० राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर जनता के नाम दिया सन्देश रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने जनता के नाम संदेश दिया। प्यारे प्रदेशवासियों, आप सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का […]