पांच राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल में दो और मौतें; श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में रविवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में फंस गए। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पड़वबल के पास मलबा आने से बंद हो गया। इससे कश्मीर घाटी का लद्दाख से संपर्क टूट गया। हालांकि, देर शाम मलबा हटाकर इस सड़क से आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से हुई तबाही में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। मंडी के राजबन में दो और शव मिले हैं। गांदरबल जिले के एडीसी गुलजार अहमद ने बताया कि बादल फटने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पानी […]

सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, एक की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी बदरोड़ी ग्राम पंचायत की है। रविवार सुबह घासीराम पिता (45) निवासी सिलवारी सिवनी, संतलाल चौधरी (40) व छाबलाल गोंड (28) समेत अन्य ग्रामीण तेंदू की टहनी लेने जंगल गए थे। ग्रामीण कोकड़ा टोला बदरोड़ी के जंगलों में तेंदू की पेड़ तलाश रहे थे। तभी उनका सामना एक भालू से हो गया। मादा भालू के साथ दो शावक भी विचरण कर […]

बिहार : हाजीपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। वहीं मरने वाले सभी कम उम्र के है, जो डीजे ट्रॉली के ऊपर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे। दरअसल, इन कांवड़ियों ने जल लेकर अपने गांव के मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन उससे पहले भगवान को कुछ और ही मंजूर था। डीजे ट्रॉली जैसे ही सुल्तानपुर गांव से निकली, वैसे ही ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे का हॉर्न सट गया और ट्रॉली में […]

आज का इतिहास 5 अगस्त : 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से समाप्त किया गया था आर्टिकल-370 और धारा 35A

5 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2019 में आज ही के दिन भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 और धारा 35A को समाप्त किया गया था। 1914 में 5 अगस्त को ही अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। 1930 में आज ही के दिन चंद्रमा की सतह पर सबसे पहले कदम रखने वाले विश्व के पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था। 5 अगस्त का इतिहास (5 August Ka Itihas) इस प्रकार है – 2019 में आज ही के दिन भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 और धारा 35A को समाप्त […]

Sawan 2024: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, महादेव आपकी प्रार्थना करेंगे पूरी

सावन माह में भोलेनाथ को कनेर का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. इन फूलों को सोमवार के अलावा अन्य किसी भी दिन में अर्पित किया जा सकता है. इस कनेर फूल को शिवलिंग पर अर्पित करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते है. यह कनेर फूल पीले, सफेद और लाल रंग के होते है.जो आसानी से मिल जाते है. सावन में भगवान शिव को बहुत सी वस्तुओं के साथ फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. इनमें धतूरे का फूल बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान जब विष को अपने कंठ में धारण किया था, तब मान्यता अनुसार […]

आज का राशिफल 5 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन मास के तीसरे सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएंगे। आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन बिना किसी व्यक्ति को पहचाने न करें, नहीं तो धोखा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ तनाव बना रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। […]

आज का पंचांग 5 अगस्त : आज सावन का तीसरा सोमवार है, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज सावन का तीसरा सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 05 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि- कर्क सूर्योदय और सूर्यास्त का समय […]

Bangladesh: ताजा हिंसा में 72 लोगों की मौत के बाद बांग्लादेश में कर्फ्यू की घोषणा, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप

ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रविवार शाम छह बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। रविवार को बांग्लादेश में जारी हिंसा में 72 लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांग रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फेनी में हिंसा के दौरान पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सिराजगंज में चार, मुंशीगंज में तीन, बोगुरा में तीन, मगुरा में तीन, भोला में तीन, रंगपुर में तीन, पाबना में दो, सिलहट में दो, कोमिल्ला एक, जयपुरहाट में एक ढाका में एक और बारीसाल में एक व्यक्ति की […]

मरीन ड्राइव का नाम बदलकर तेलीबांधा ड्राइव करने की साहू समाज की मांग

० मुख्यमंत्री ने दिया गंभीरता से विचार कर कार्यवाही का आश्वासन ० सीएम साय साहू समाज के हरेली उत्सव-सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरेली तिहार के पवित्र दिन तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित हरेली उत्सव और साहू समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यहां नागर, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की और प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री साय ने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात

० 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति ० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा चिकित्सा स्नातक […]