बेमेतरा : खेत में काम कर रही महिलाओं ने देखा बाघ, भागकर बचाई जान, ड्रोन से की जा रही बाघ की तलाश
बेमेतरा। बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र में बाघ दिखने से लोग दहशत में है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुंदेली, सहसपुर खार में किसानों और चरवाहों ने बाघ को देखा. वहीं खेत में काम कर रही महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी. ग्रामीणों के मुताबिक, डोंगीतराई के खेत में भी बाघ के पैरों के निशान मिले हैं. बाघ की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बाघ की तलाश में जुटे हैं. वहीं कलेक्टर ने गांवों में कोटवार से मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है. रणबीरपुर और मोहगांव के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को खेत में पानी […]



