साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म : छत्तीसगढ़ के 27 लाख किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान पर लगी मुहर, जानिए कैबिनेट के अन्य फैसले
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें किसानों के हित में आज एक बड़ा निर्णय लिया गया। मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रूपए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी। ये […]



