Weather Update : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर, दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा कि शनिवार को सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा था और कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम […]



