Weather: कई राज्यों में कोहरे का कहर, मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन बारिश के आसार; सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सोमवार देर रात से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है। जैसे-जैसे पश्चिमी हवाओं का ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और उनका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलन होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार अधिक बन जाते हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 22 को राजस्थान तथा 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों […]



