आज का राशिफल 17 जनवरी : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा सकट चौथ का दिन
मेष राशि, कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में कोई इच्छित कार्य पूरा होने से मन उत्साह रहेगा। व्यवहार में मधुरता रहने से आप अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। दोपहर बाद कामकाज में तेजी आने से आपकी व्यस्तता बढ जाएगी कोई नई जिम्मेदारी या काम आपको मिल सकता है। लेन-देन करते समय सावधान रहें। परिवार में कोई आपसी मतभेद है तो वह भी दूर हो सकता है। आपको बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल या […]



