MP के खाद्य मंत्री के रिश्तदारों पर ठिकानों पर आईटी जांच, बेनामी संपत्ति की चल रही जांच, नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज
भोपाल। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के रिश्तेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। आईटी टीम को मंत्री के साले हिमांचल सिंह राजपूत, उनकी पत्नी और बेटे की करीब 195 एकड़ जमीन मिली है। इसमें 50 एकड़ के करीब वह जमीन भी शामिल है, जो गोविंद सिंह, उनकी पत्नी और बेटे को दान में दी गई या उन्हें बेची गई। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के लेन-देन को रोकने वाले कानून के तहत इन बेनामी जमीनों की जांच शुरू की है। डीसीआईटी अंजन कुमार ने सागर जिला प्रशासन से पूरी संपत्ति का ब्योरा मांगा, जिसके बाद खुरई तहसीलदार ने जमीनों की […]



