बलरामपुर में खनिज शाखा में लगी आग, कई अहम् फाइलें जलकर हुई खाक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल टीम के आग पर काबू पाते तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी. बता दे कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई अहम विभाग संचालित होते है, उन्हीं में से एक खनिज विभाग भी है, जहां के स्टोर में रूम में आग लगना बताया जा है. आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. आगजनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, वही दमकल की टीम का कहना है कि अलमारियों में आग लगी […]

दुःखद : एडिशनल एसपी निमेश बरैया का गंभीर बीमारी से हुआ निधन, राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बलरामपुर एडिशनल एसपी निमेश बरैया को पीलिया हुआ था. उनका इलाज जिले के ही एक अस्पताल में चल रहा था. लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद उन्हें रायपुर के सुयश अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया था. यहां निमेश बरैया तीन-चार दिनों तक […]

खगोलीय घटना: भारत में 18 साल बाद दिखा शनि चंद्र ग्रहण, दिल्ली-कोलकाता से सामने आईं अद्भुत तस्वीरें

  दिल्ली। भारत के कई हिस्सों में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि शनि का चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। यह अद्भुत नजारा 18 साल बाद देखा गया। शनि चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें दिल्ली और पश्चिम बंगाल से सामने आई हैं। इस खगोलीय घटना को वैज्ञानिकों ने लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न कहा है। इससे पहले मार्च में चंद्र ग्रहण देखा गया था।   शनि चंद्र ग्रहण 24 जुलाई की मध्यरात्रि 1.30 बजे से शुरू हुआ। इसके 45 मिनट बाद 1:45 बजे तक चंद्रमा ने शनि ग्रह को पूरी तरह से ढक लिया। फिर 45 मिनट बाद यानी 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलते हुए नजर आना शुरू हुआ। वैज्ञानिकों के […]

मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल… पलचान में भारी नुकसान; आज और कल बारिश के आसार

मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया। इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।   आज और कल हल्की बारिश के आसार, 27 से 30 जुलाई तक येलो अलर्ट […]

विस के मानसून सत्र का चौथा दिन आज: ध्यानाकर्षण में गूंजेगा CGMSC में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच आज सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विनिर्माण निगम (CGMSC) में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी, भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि और बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने का मामला भी ध्यानाकर्षण में गूंजेगा.   सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के सवाल का जवाब देंगे. वहीं विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदन को पटल पर रखा जाएगा. वहीं ध्यानाकर्षण में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक सदन में CGMSC में दवा खरीदी में गड़बड़ी का […]

आज का इतिहास 25 जुलाई : आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का हुआ था जन्म

दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और […]

Nag Panchami 2024 : नाग को दूध और लावा क्यों चढ़ता है, जानें नागपंचमी पूजा का रहस्य

आज श्रावण मास के कृष्‍ण पक्ष की नागपंचमी मनाई जा रही है। राजस्थान, ओडिशा, बिहार और बंगाल में यह नागपंचमी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन जगह-जगह नागों को दूध लावा चढ़ाया जाता है। आज के दिन सपेरे जगह-जगह नागों को टोकरी में लेकर घूमते हैं और घर-घर जाते हैं। लोग उन्‍हें श्रद्धा से दूध पिलाते हैं और लावा चढ़ाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं इतने खतरनाक जीव को नागपंचमी के दिन दूध क्‍यों पिलाया जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा और कई मान्‍यताएं हैं। आइए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं। नाग को दूध पिलाने के पीछे है यह वजह पुराणों […]

आज का राशिफल 25 जुलाई : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, कोई पुराना और बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, […]

आज का पंचांग 25 जुलाई : सावन के पहले गुरुवार पर ‘शिववास’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस महीनें में हर दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। इस अवसर पर शिवभक्त श्रद्धा भाव से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। सावन के पहले गुरुवार पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। आज का पंचांग (Panchang 25 July 2024) अभिजीत और शोभन योग सावन के पहले गुरुवार पर शोभन योग सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 […]

CG Transfer : वित्त विभाग के अधिकारियों का हुआ तबादला, देखिये किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न विभागों में पदस्थ राज्य वित्त सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापनाओं पर भेजा गया है- डॉ. अखिलेश कुमार सिंह – वित्त नियंत्रक, संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से अस्थायी रूप से अपर सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। आनंद मिश्रा – संयुक्त संचालक (वित्त), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नवा रायपुर से उप सचिव, वित्त विभाग, मंत्रालय में स्थानांतरित हुए हैं। राजशेखर शर्मा – वित्त अधिकारी, माध्यमिक […]