Abhijeet Dipke: रिहाई के बाद बोले अभिजीत दिपके- आंदोलन जारी रहेगा, सीजेपी न पीछे हटेगी न डरेगी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके ने हिरासत से रिहाई के बाद साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बांड नहीं भरा है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की शर्त रखी गई हो। रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए दिपके ने कहा कि सीजेपी के कार्यकर्ता दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है। ‘सीजेपी न पीछे हटेगी, न डराई जा सकेगी’ अभिजीत दिपके ने […]

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तीन नेता रिहा, कोर्ट ने रखीं ये शर्तें

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को अदालत से राहत मिली है। रविवार को तीनों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया गया। अदालत ने तीनों नेताओं को अगले एक साल तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया है। रिहा किए गए नेताओं में अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हैं। अधिवक्ता रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी रिहाई की जानकारी साझा की। एक साल तक शांति […]