Abhijeet Dipke: रिहाई के बाद बोले अभिजीत दिपके- आंदोलन जारी रहेगा, सीजेपी न पीछे हटेगी न डरेगी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके ने हिरासत से रिहाई के बाद साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बांड नहीं भरा है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की शर्त रखी गई हो। रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए दिपके ने कहा कि सीजेपी के कार्यकर्ता दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है। ‘सीजेपी न पीछे हटेगी, न डराई जा सकेगी’ अभिजीत दिपके ने […]



