CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट; 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार रात मौसम बदला, लेकिन उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने से जगदलपुर और आसपास के […]