Weather Update: पहाड़ों पर बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, उत्तराखंड में 2 की मौत; MP में भारी बारिश का अलर्ट

  नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में भूस्खलन, बादल फटने और नदियों के उफान से सड़कें बाधित हैं। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के कोटद्वार में मकान ढहा, दो की मौत उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ से आए मलबे की चपेट में एक मकान आ गया। हादसे में दो वर्षीय बच्चे और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। एक पुरुष के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी […]