उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, गूंजा “हर-हर महादेव”, सीएम धामी ने की पूजा

केदारनाथ। उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट आज प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठा। इस दिव्य अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति में लीन दिखाई दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा केदार के धाम को लगभग 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश-विदेश से आए भक्त इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बने। कपाट खुलने से एक दिन […]

कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, भव्य तैयारी शुरू , 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब केवल दो दिन शेष हैं। जैसे-जैसे उद्घाटन की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे केदारपुरी में श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर केदारनाथ मंदिर को इस वर्ष करीब 51 क्विंटल ताजे गेंदे और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। पूरे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में बदल गया है, जिससे केदारपुरी की छटा देखते ही बन रही है। डोली यात्रा का कार्यक्रम बाबा केदार की पवित्र डोली: 20 अप्रैल को द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड […]