BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, अब राज्यसभा चुनाव में उतरीं; कभी TMC के टिकट पर बनी थीं सांसद

कोलकाता। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। खास बात यह है कि भाजपा में शामिल होने से ठीक एक दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद कोयल मल्लिक सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कोयल मल्लिक दिग्गज बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। वह इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन 16 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे […]