गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
जशपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। CM साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने अपने […]



