छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर महासमुंद पुलिस का बड़ा प्रहार! 9 महीने में 50 करोड़ का 10 टन गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेशभर में पुलिस ने 970 मामलों में करीब 32 टन गांजा जब्त कर 1,975 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में महासमुंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत महज 9 महीने में करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का 10 हजार किलो गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान 177 मामले दर्ज कर 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि पुलिस अब केवल गांजा परिवहन करने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी […]



