CG Weather: छत्तीसगढ़ में मुरासु का असर, रायपुर से बस्तर तक बारिश; 11 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई, जबकि बस्तर संभाग के कई इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण त्योहारी खरीदारी प्रभावित हुई और कई सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। रायपुर में बारिश से गर्मी और उमस से राहत राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम बादलों ने जमकर पानी बरसाया। तेज बारिश के कारण दीपावली की खरीदारी के लिए […]