CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, दिख सकता है समुद्री हलचल का असर, जानें रायपुर का हाल
सरगुजा में तेजी से गिर रहा पारा, बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड की रफ्तार धीमी; बादलों के कारण तापमान में नहीं आ रही बड़ी गिरावट रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नवंबर के आखिरी दिनों में भी प्रदेश के अलग-अलग संभागों में ठंड का असर एक जैसा नहीं है। सरगुजा संभाग में जहां रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं मध्य छत्तीसगढ़ और बस्तर में ठंड की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। इस बीच म्यांमार के समुद्री तट पर मौसम संबंधी […]



