जनजातीय संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र, 10 महीने में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

0 देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बना प्रेरणा व ज्ञान का केंद्र रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। वहीं विद्यार्थी, शोधार्थी और आम नागरिक भी छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथाओं को जानने के लिए संग्रहालय का रुख कर रहे हैं। संग्रहालय के लोकार्पण के करीब दस महीनों में 2.50 लाख से अधिक लोग इसका भ्रमण कर चुके हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों के साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी, शोधार्थी, स्कूल-कॉलेज के […]